कार्तिक आर्यन ने अपने टूटे दिल का हाल किया बयां, शादी को लेकर कहा, अब बस दुल्हन का है इंतजार…

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन अपनी स्मार्टनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब एक्टर ने #AskKartik सेशन में अपनी शादी और लव लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहां, कि बस दुल्हन मिल जाये.. शादी कर लूंगा.

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. ये फिल्म इस महीने के आखिर में रिलीज होगी, लेकिन लोगों के बीच एक्टर की इस ‘प्रेम कथा’ की खुमारी खूब देखने मिल रही हैं. ऐसे में कार्तिक, जो देश भर में एक बड़ी फैन-फोलोइंग शेयर करते हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहते हैं, उन्होंने हाल में #AskKartik सेशन होस्ट कर अपने चाहने वालों के साथ मजेदार बातचीत की और उनके सवालों का जवाब भी दिया. इस बीच कार्तिक अपनी शादी और लव लाइफ से जुड़े सवालों का भी दिलचस्प तरीके से रिप्लाई करते नजर आए.

कार्तिक आर्यन से फैंस ने पूछा सवाल

अब जैसे कि सत्यप्रेम की कथा के ट्रेलर और गानों के साथ फैन्स का एक मूड बन गया है, तो सुपरस्टार से पूछे जानें वाले सवाल भी कुछ ऐसे ही थे. इस #AskKartik सेशन के दौरान एक फैन ने पूछा, “आप अरेंज मैरिज करेंगे या लव मैरिज? माला आंटी के पास रिश्ते तो बहुत आते होंगे लॉल #AskKartik. इस पर कार्तिक ने जवाब दिया,”प्यार से अरेंज हुई शादी!!! रिश्ते तो आते हैं.. डेली #AskKartik”.


फैंस से सवालों का कार्तिक ने दिया जवाब

वहीं एक और फैन कार्तिक से पूछा, “@TheAaryanKartik आप कब शादी कर रहें हो? #AskKartik”. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “घोड़ी वेन्यू मेन्यू सब रेडी है … पर दुल्हन तो मिल जाए. #AskKartik” वहीं एक और यूजर ने कार्तिक से उनके ट्रू लव के बारे में पूछा, ये लिखते हुए कि “बस एक बात पूछना चाहता हूं क्या आपको अभी तक सच्चा प्यार मिला है? #AskKartik @TheAaryanKartik “. इस पर उन्होंने कहा, “मैंने सोचा था कि मैं प्यार में बदकिस्मत हूं. #AskKartik”. आपको बता दें, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >