Karma Puja 2023: प्रकृति पर्व करमा पूजा पर रांची के अखरा में ऐसे हो रही है सजावट, आप भी करें विजिट

Karma Puja 2023: आज 25 सितंबर 2023 भादो एकादशी के दिन प्रकृति पर्व करमा उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है. करम झारखण्ड, बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख त्योहार है. इस खास मौके पर झारखंड की राजधानी के अखरा में कुछ इस तरह सजावट हो रही है.

आज 25 सितंबर 2023 भादो एकादशी के दिन प्रकृति पर्व करमा उल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है.करम भाई-बहन के प्रेम का पर्व भी माना जाता है. आपको बता दें इस पर्व को देखने रांची में दूर दूर से लोग आते हैं.

करम झारखण्ड, बिहार, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख त्यौहार है.करम महापर्व प्रकृति पूजक आदिवासियों का महान पर्व है. झारखंड के हजारीबाग का करमा पर्व काफी मशहूर है.

राजधानी रांची के सहजानंद चौक के पास अखरा को कुछ ऐसा सजाया जा रहा है, शाम तक ये जगह सज जाएगी

रांची के संत फ्रांसिस रोड़ स्थित अखरा को इस खूबसूरत अंदाज में सजाया जा रहा है

संत फ्रांसिस स्कूल के पास बनाए गए इस अखरा में पत्तों की सहायता से घड़े का प्रारूप तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >