PM मोदी की मां के निधन पर सबसे पहले कंगना रनौत ने जताया दुख, अनुपम खेर सहित इन स्टार्स ने कही ये बात

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की फोटो लगाकर दुख जताया है. इसके अलावा एक्टर अनुपम खेर, सोनू सूद ने भी ट्वीट कर शोक जताया है.

Kangana Ranaut On Heeraben Modi Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने अब हमारे बीच नहीं रहीं. पीएम मोदी की मां का निधन अहमदाबाद के अस्पताल में हुआ. 100 साल की उम्र में हीराबेन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सुबह से ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक फोटो शेयर कर शोक जताया है. वहीं, अनुपम खेर, सोनू सूद ने भी इसपर दुख जताया है.

कंगना रनौत ने जताया दुख

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की एक फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है. तसवीर में हीराबेन अपने बेटे को प्यार से कुछ खिलाते दिख रही. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर प्रधानमंत्री जी को इस कठिन समय में धैर्य और शांति दे, ओम शांति’.

अनुपम खेर ने लिखा, उनका स्थान आपके जीवन…

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी. आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है. उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत मां के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है. मेरी मां का भी!

सोनू सूद ने लिखा- मां कहीं जाती नहीं…

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, आदरणीय मोदी जी, मां कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके. माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी. ओम् शांति. वहीं, कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, जी,मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है. उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा. ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं ओम शांति.

Also Read: Heerben Modi: कभी मां के साथ बैठकर खाया खाना, तो कभी मां का लिया आशीर्वाद, फोटोज में देखें भावुक लम्हें अक्षय कुमार ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दें. ॐ शांति. वहीं, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी भी इसपर दुख जताया है.

स्वरा भास्कर और कैलाश खेर ने जताया दुख

सिंगर कैलाश खेर ने लिखा, कुछ दिन पहले ही साहब पीएम नरेंद्र मोदी जी के छोटे भाई पंकज जी से हम विचार कर रहे थे कि अगली बार जब भी गांधीनगर आयेंगे माँ से मिलेंगे,परन्तु ऐसी दिव्य विभूति से उनके व्यक्तित्व से हम सब सदैव मिलते और प्रेरणा पाते हैं.उनकी पुण्य देह विलीन पर परमेश्वर से सद्गति की प्रार्थना. हरि ॐ. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने इसपर शोक व्यक्त किया. हेमा मालिनी ने ट्वीट कर दुख जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >