Mangal Dhillon: नहीं रहे दिग्गज एक्टर मंगल ढिल्लों, कैंसर ने ली जान, रेखा- स्मिता पाटिल संग किया था काम

मंगल ढिल्लों का निधन हो गया. एक्टर ने टीवी शो कथा सागर के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके अलावा एक्टर शो जूनून, किस्मत, द ग्रेट मराठा, पैंथर, भूतन, साहिल, मौलाना आज़ाद, मुजरिम हाज़िर, रिश्ता, युग और नूरजहां में काम किया था.

Mangal Dhillon Passed Away: जुनून और बुनियाद फेम दिग्गज अभिनेता मंगल ढिल्लों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आज 11 जून को उनका निधन हो गया. एक्टर यशपाल शर्मा ने फेसबुक पर ���नके निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की. एक्टर का जन्मदिन 18 जून को था, लेकिन बर्थडे से पहले ही उनकी मौत हो गई. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

मंगल ढिल्लों के बारे में जानें ये बात

मंगल ढिल्लों का जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले में एक सिख परिवार में हुआ था, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंज ग्रामीण कलां सरकारी स्कूल में की. इसके बाद वे अपने पिता के पास उत्तर प्रदेश चले गए. मंगल ने लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में जिला परिषद हाई स्कूल से स्नातक किया. एक्टर ने दिल्ली के एक थिएटर में भी काम किया था.

इन फिल्मों-सीरियल्स में किया था काम

मंगल ढिल्लों ने 1986 में टीवी शो कथा सागर के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके अलावा एक्टर शो जूनून, किस्मत, द ग्रेट मराठा, पैंथर, भूतन, साहिल, मौलाना आज़ाद, मुजरिम हाज़िर, रिश्ता, युग और नूरजहां में काम किया था. फिल्मों की बात करें तो एक्टर ने खून भरी मांग, जख्मी औरत, दयावान, कहां है कानून, नाका बंदी, अंबा, अकेला, जानशीन, ट्रेन टू पाकिस्तान और दलाल में काम किया था. आखिरी बार वो फिल्म तूफान सिंह में नजर आए थे.

Also Read: कौन हैं मधु मंटेना?मसाबा गुप्ता के Ex हस्बैंड आज रचाएंगे दूसरी शादी,जानिए उनकी होने वाली दुल्हनिया के बारे में

फिल्म खून भारी मांग में रेखा संग किया था काम

मंगल ढिल्लों ने अभिनेत्री रेखा के साथ 1988 में आई फिल्म खून भारी मांग में काम किया था, जो उनकी पहली फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म ज़ख्मी औरत में अभिनय किया था. उन्होंने अंबा में शबाना आज़मी, प्यार का देवता में स्मिता पाटिल और दीना पाठक जैसी अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >