Jug Jugg Jeeyo poster: कियारा आडवाणी, वरुण धवन स्टारर फिल्म जुग-जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) का पहला पोस्टर आज जारी किया गया है. फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोहली भी अहम किरदार में हैं. पोस्टर में चारों काफी खुश दिख रहे है और एक हैप्पी फैमिली दिख रहे है. फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
फिल्म जुग-जुग जियो का पोस्टर
धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पर फिल्म जुग-जुग जियो के चार अलग- अलग पोस्टर रिलीज किए है. पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हर पोस्टर में कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर अलग एक्सप्रेशन देते दिख रहे है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
कियारा आडवाणी ने शेयर की ये फोटो
कियारा आडवाणी ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, आइए इस परिवार का हिस्सा बनिये! इसके अलावा नीतू कपूर ने भी इसके पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें कैप्शन में वो लिखती है, 24 जून को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में आकर मेरे परिवार के जादू का अनुभव कीजिए. इसपर उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी ने कमेंट करते हुए लिखा, सुपर.
https://www.instagram.com/p/CdfU4jKoLaW/
https://www.instagram.com/p/CdfT2tgI1Wt/
‘मुझे एक बार फिर से आप लोगों…’
वहीं, हाल ही में फिल्म जुग-जुग जियो की कास्ट ने अपनी शादी की तसवीरें शेयर की थी. वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा संग फोटो पोस्ट कर लिखा था, आप लोगों ने इस दिन हमें इतना प्यार दिया. थैंक्यू. लेकिन अब मुझे एक बार फिर से आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है.
https://www.instagram.com/p/CdXdhP9MpHe/
अनिल कपूर की शादी की तसवीर
नीतू कपूर ने अपनी शादी की फोटो पोस्ट कर लिखा था, मेरे लिए शादी के बाद सब बदल गया. मैं इस नए सफर की शुरुआत कर रही हूं…आपके आशीर्वाद से ऋषि जी. आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. वहीं, अनिल कपूर ने तसवीर शेयर कर लिखा था, एक बार आपने हमें अपना आशीर्वाद दिया था, अब मेरे दूसरे परिवार को एक नई यात्रा शुरू करने के लिए आशीर्वाद की जरूरत है क्योंकि शादी के बाद सब बदल जाता है.
