Jubin Nautiyal ‘कबीर सिंह’ फेम निकिता दत्ता संग करने जा रहे शादी? सोशल मीडिया पर ऐसी है चर्चा

जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता को लेकर खबर आ रही है कि दोनों शादी करने वाले हैं. दोनों को साथ में एक कैफे डेट में साथ देखा गया. इससे पहले भी दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया.

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के गाने हर जगह छाए हुए हैं. जुबिन के गाने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचाने लगते है. इन दिनों उनके कई एलबम और फिल्मों में सॉन्ग्स आ रहे है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है. फिल्म ‘कबीर सिंह’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ उनकी शादी की खबरें तेज हो गई है.

दरअसल, जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता दोनों को साथ में एक कैफे डेट में साथ देखा गया. इससे पहले भी दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया. निकिता ने कुछ समय पहले जुबिन के साथ एक तसवीर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘मैंने अपनी आत्मा का थोड़ा सा पहाड़ों में छोड़ दिया.’ इसपर सिंगर ने लिखा था, ‘क्या आप अपना दिल भूल नहीं गए.’

https://www.instagram.com/p/CacF3Oarqp7

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन नौटियाल के घर उत्तराखंड निकिता दत्ता गई थी. वहीं जुबिन मुंबई में शादी की प्लानिंग कर रहे है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बल्की हिल्स में शादी करना चाहते है. बता दें कि दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते है, जिसपर फैंस का ध्यान जाते रहता है.

https://www.instagram.com/p/CaWrA20qbKs

पिछले महीने जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता की तसवीरें सामने आई थी, जिसमें दोनों साथ में कैफे में दिखे थे. दोनों काफी खुश लग रहे थे. तसवीरों पर यूजर्स ने खूब सारे कमेंट्स किए थे. फैंस कयास लगाने लगे थे कि उनके बीच कुछ ना कुछ जरूर पक रहा है. बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म कबीर सिंह के सेट पर हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

Also Read: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का टूटा रिश्ता? दोनों में बातचीत बंद, सामने आई ये वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >