Jitiya Vrat 2023: कब है जितिया व्रत ? जानिए इस व्रत का महत्व

Jitiya Vrat 2023: जितिया व्रत विशेष रूप से बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में मनाया जाता है. इस व्रत का मुख्य उद्देश्य पुत्रों की लंबी आयु और उनके जीवन में सुख सुविधा की कामना करना होता है.

  • जीवितपुत्रिका व्रत या जिउतिया विशेष रूप से बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में मनाया जाता है

  • इस वर्ष जितिया व्रत 6 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा

Jitiya Vrat 2023: प्रति वर्ष, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवितपुत्रिका व्रत या जिउतिया पड़ता है.जिसे जितिया व्रत के रूप में भी जाना जाता है. यह त्योहार विशेष रूप से बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में मनाया जाता है. इस व्रत का मुख्य उद्देश्य पुत्रों की लंबी आयु और उनके जीवन में सुख सुविधा की कामना करना होता है.

इस दिन है जितिया व्रत

इस वर्ष जितिया व्रत 6 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा. अभिजीत मुहूर्त 11:46 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12:33 बजे को समाप्त होगा. इसके साथ ही, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:38 बजे से शुरू होगा और 05:28 बजे को समाप्त होगा. अष्टमी तिथि का आरंभ 6 अक्टूबर, सुबह 6:34 बजे से होगा और इसका समापन 7 अक्टूबर, सुबह 08:08 बजे पर होगा.

नहाय खाय के साथ होती है शुरुआत

हिन्दू धर्म में जीवितपुत्रिका व्रत को विशेष महत्व दिया गया है, और इसे माताएं अपने पुत्रों की लंबी आयु और सुख-शांति की कामना के लिए करती हैं. इस व्रत को करने से पुत्रों के सभी कष्ट दूर होते हैं. यह व्रत तीन दिन तक चलता है, और इसकी शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है. दूसरे दिन निर्जला व्रत और तीसरे दिन व्रत का पारण किया जाता है.

Also Read: Jitiya Vrat 2023: इस दिन है जीवित्पुत्रिका व्रत, यहां जानें नियम तथा कथा

इस व्रत को काफी कठिन माना जाता है

इस व्रत की पूजा विधि में, माताएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करती हैं और फिर व्रत का संकल्प लेती हैं. इसके बाद, मड़वे की रोटी, दही, चूड़ा, चीनी, और अन्य प्रसाद को देवी-देवताओं और पूर्वजों को अर्पित करती हैं. फिर पूरा परिवार इस प्रसाद को ग्रहण करता है. प्रसाद ग्रहण करने के बाद, व्रत करने वाली महिलाएं अगले 24 घंटे तक किसी भी तरीके का भोजन या पानी नहीं पीती हैं. व्रत के दिन शाम को, माताएं जीवितपुत्रिका कथाएं सुनती हैं, और इसलिए इस व्रत को काफी कठिन माना जाता है

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >