झारखंड : चतरा में टीएसपीसी उग्रवादियों का तांडव, दो पोकलेन फूंके, मुंशी-मजदूरों को पीटा

हजारीबाग निवासी रामलखन मेहता के मां कौलेश्वरी इंटरप्राइजेज स्टोन माइंस पर उग्रवादियों ने हमला किया है. पुलिस ने मजदूरों से घटना की जानकारी लेने के बाद अभियान तेज कर दिया है.

झारखंड में उग्रवादियों ने एक बार फिर हमला बोला है. तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने पत्थर खदान पर हमला किया. खदान में खड़ी दो पोकलेन मशीनों को जला दिया, जबकि वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों के साथ मारपीट की. मंगलवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र की घेराबंदी करके उग्रवादियों की तलाश की जा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उग्रवादियों ने इस बार झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित चतरा जिले को निशाना बनाया है. जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के तिलहेत पंचायत के लूटा गांव में एक पत्थर खदान है. इस खदान में सोमवार की रात को टीएसपीसी के उग्रवादियों ने दो पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया. मुंशी अजीत यादव व मजदूरों के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने कहा कि लेवी नहीं देने की वजह से उग्रवादियों ने घटना का अंजाम दिया, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.

टीएसपीसी हरेंद्र दस्ता पर हमला करने का शक

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना से मजदूरों में भय का माहौल हैं. कहा जा रहा है कि टीएसपीसी के हरेंद्र दस्ते ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खबर है कि हजारीबाग निवासी रामलखन मेहता के मां कौलेश्वरी इंटरप्राइजेज स्टोन माइंस पर उग्रवादियों ने हमला किया है. पुलिस ने मजदूरों से घटना की जानकारी लेकर अभियान तेज कर दिया है. घायल मुंशी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

Also Read: चतरा में TSPC के सब जोनल कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त
9-10 हथियारबंद उग्रवादियों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, नौ-दस हथियारबंद उग्रवादी लूटा माइंस पहुंचे और मुंशी और मजदूरों को कब्जे में लेकर मारपीट की. पोकलेन मशीन को जला दिया. चेतावनी दी कि बिना आदेश के काम शुरू किया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. घटनास्थल पर कई पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौजूद हैं. मालूम हो कि जिले में भाकपा माओवादी व टीएसपीसी उग्रवादी सक्रिय हैं. 15 जनवरी को कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में करीब एक घंटे तक भाकपा माओवादी के सदस्यों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

Also Read: चतरा में एक बार फिर बढ़ी उग्रवादी गतिविधि, संवेदक भयभीत, विकास कार्यों की रफ्तार हुई धीमी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >