शिक्षिका बच्चों को कर रही है पैसे के लिए कर रही टार्चर, बोली- पहले फीस भरो बाद में नये कपड़े खरीदना

धनबाद की एक शिक्षिका बच्चों को फीस के लिए प्रताड़ित कर रही है. उनका कहना है कि दुर्गापूजा में नया कपड़ा मत खरीदो लेकिन फीस जमा करो. इसे लेकर स्कूल के कई बच्चे टेंशन में है

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के एक बड़े स्कूल की शिक्षिका बच्चों को फीस के लिए प्रताड़ित कर रही है. शिक्षिका क्लास में बच्चों को कह रही है कि दुर्गापूजा में नया कपड़ा मत खरीदो. पहले स्कूल की फीस जमा करो. उसके बाद जो पैसा बचेगा, उसी से कपड़ा खरीदना. इसे लेकर स्कूल के कई बच्चे टेंशन में है जबकि उनकी पिछली फीस जमा है और सितंबर माह की फीस ही बकाया है.

ऐसे में स्कूल से घर आने के बाद बच्चे खाना नहीं खा रहे हैं और अपने परिजन को एक माह की फीस जमा करने के लिए रो रहे हैं. परिजनों का कहना है कि फी बकाया है, बच्चों पर दवाब बनाना सही नहीं. परिजनों को सूचना देनी चाहिए. यदि बच्चे कुछ गलत कदम उठा लेंगे तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी. ऐसी शिक्षिका पर कार्रवाई होनी चाहिए.

मेरे यूट्यूब चैनल से पढ़ लो 

इसी स्कूल का दूसरा कारनामा देखिए, एक तरफ तो फीस के लिए बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर 11 वीं के स्टूडेंट जब सवाल में उलझते हैं तो शिक्षक का कहना है कि, किसी तरह परेशानी हो तो मेरा यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लो और उसी से पढ़ाई करो, यदि बच्चों को यूट्यूब से ही पढ़ना है तो स्कूल के शिक्षक को वेतन भी नहीं देना चाहिए और छात्र से फी स भी नहीं लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >