गांव की सरकार : सरायकेला जिला में 58 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित, आधी आबादी के सशक्तीकरण पर जोर

jharkhand panchayat chunav 2022: झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ इसकी सरगर्मी तेज हो गयी है. वहीं, इस चुनाव में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया है. सरायकेला-खरसावां जिले में करीब 58 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है.

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद सरायकेला-खरसावां जिले में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. जिले में दो चरणों में संपन्न होनेवाले इस चुनाव के लिए एक तरफ प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है, वहीं दूसरी तरफ इस बार की चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे प्रत्याशियों के बीच हलचल तेज हो गई है. इस पंचायत चुनाव में आधी आबादी को अधिक सीटों पर आरक्षण दिया गया है.

58 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित

सरायकेला-खरसावां जिला में पंचायत स्तर पर कुल 1656 पदों के लिए चुनाव होना है. जिसमें कुल पद में से 963 पद यानी करीब 58 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि बाकी बचे 42 फीसदी पद यानी 693 सीट पर पुरुष एवं अन्य अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस चुनाव में ग्राम पंचायत के सदस्यों की तीनों कटेगरी सामान्य, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के सभी सीट पर महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा आरक्षण दिया गया है.

जनरल कोटा की 663 सीटें

जिले में जनरल कोटा की 663 सीटें हैं जिनमें से 407 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि 256 सीट पर पुरुष एवं अन्य चुनाव लड़ेंगे. पंचायत चुनाव में जिले में अनुसूचित जनजाति कोटा की 911 सीट में से 488 सीट पर महिला एवं 423 सीट पर पुरुष प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे. जिले के अनुसूचित जाति के कोटा वाली सीटों पर भी महिलाओं को ही प्राथमिकता दी गई है. जिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 82 सीट में से महिलाओं के लिए 68 सीट एवं पुरुषों के लिए 14 सीट ही दिया गया है.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव: पहले के मुखिया थे ईमानदार, अब बिना पैसा काम नहीं, बोले पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह

नौ प्रखंड में प्रमुख के पांच पद महिला के लिए आरक्षित

जिले में जिला परिषद के 17 सीट में से महिलाओं के लिए 10 सीट जबकि पुरुष के लिए 7,पंचायत समिति के कुल 168 सीटों में से महिला के लिए 93 सीट और अन्य के लिए 75,जिला प्रमुख के कुल 9 पद में से महिलाओं के लिए 5 और अन्य के लिए 4 पद,जिले में मुखिया के कुल 132 पद में से महिलाओं के लिए 69 और अन्य के लिए 63 पद आरक्षित किए गए हैं.

प्रखंडवार महिला-पुरुष आरक्षण की स्थिति

प्रखंड : कुल पद : महिला : पुरुष
ईचागढ़ : 164 : 98 : 66
कुकड़ू : 104 : 63 : 41
नीमडीह : 156 : 95 : 61
चांडिल : 230 : 128 : 102
कुचाई : 129 : 70 : 59
खरसावां : 176 : 102 : 74
सरायकेला : 157 : 93 : 64
गम्हरिया : 269 : 156 : 113
राजनगर : 271 : 158 : 113

प्रखंडवार सामान्य सीटों पर महिला एवं पुरुषों के आरक्षण की स्थिति

प्रखंड : कुल पद : महिला : पुरुष
ईचागढ़ : 73 : 45 : 28
कुकड़ू : 48 : 30 : 18
नीमडीह : 69 : 44 : 25
चांडिल : 93 : 53 : 40
कुचाई : 36 : 21 : 15
खरसावां : 70 : 42 : 28
सरायकेला : 60 : 38 : 22
गम्हरिया : 107 : 65 : 42
राजनगर : 107 : 69 : 38

Also Read: गांव की सरकार : बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड में 317 पदों के लिए करीब एक लाख वोटर्स करेंगे वोटिंग

प्रखंडवार अनुसूचित जनजाति सीटों पर महिला- पुरुषों के आरक्षण की स्थिति

प्रखंड : कुल पद : महिला : पुरुष
ईचागढ़ : 80 : 44 : 36
कुकड़ू : 50 : 27 : 23
नीमडीह : 80 : 44 : 36
चांडिल : 124 : 66 : 58
कुचाई : 92 : 48 : 44
खरसावां : 92 : 49 : 43
सरायकेला : 87 : 47 : 40
गम्हरिया : 144 : 76 : 68
राजनगर : 162 : 87 : 75

प्रखंडवार अनुसूचित जाति की सीटों पर महिला-पुरुषों के आरक्षण की स्थिति

प्रखंड : कुल पद : महिला : पुरुष
ईचागढ़ : 11 : 09 : 02
कुकड़ू : 06 : 06 : 00
नीमडीह : 07 : 07 : 00
चांडिल : 13 : 09 : 04
कुचाई : 01 : 01 : 00
खरसावां : 14 : 11 : 03
सरायकेला : 10 : 08 : 02
गम्हरिया : 18 : 15 : 03
राजनगर : 02 : 02 : 00

रिपोर्ट : प्रताप मिश्रा, सरायकेला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >