Jharkhand News : गिरिडीह में महिला व दो बच्चियां जिंदा जलीं, खाट में आग पकड़ने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Jharkhand News, Giridih News, बिरनी : झारखंड के गिरिडीह जिले में ठंड से बचने के लिए बोरसी का सहारा लेकर सो रही एक महिला व दो बच्चियां जिंदा जल गयीं. घटना बिरनी थाना क्षेत्र की बलगो पंचायत अंतर्गत सलैडीह गांव की है. मृतकों में स्व. हूरो साव की पत्नी मुंद्रिका देवी व मुंद्रिका की बेटी गुड़िया कुमारी और नतनी झुलिया कुमारी शामिल हैं.

इस घटना से एक ओर जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंद्रिका देवी अपनी बेटी गुड़िया कुमारी व नतनी झुलिया कुमारी के साथ सोयी हुई थी. ठंड से बचने के लिये खाट के नीचे बोरसी जलाकर रखी हुई थी.

Also Read: Jharkhand Naxal News : गिरिडीह में हार्डकोर नक्सली डेनियल व टेकलाल गिरफ्तार, दोनों 15 लाख के इनामी कृष्णा हांसदा के दस्ते के थे सक्रिय सदस्य

रात करीब 10.30 बजे अचानक बोरसी की आग खाट तक पहुंच गयी. जिसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और उसी आग की चपेट में वे तीनों आ गए. आग लगने के बाद परिजन व आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन जब-तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीनों के जिंदा जल जाने से मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

Also Read: Jharkhand Naxal News : नक्सली अजय समेत 33 पर चलेगा देशद्रोह का केस, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग दी स्वीकृति, जानें पूरा मामला

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >