Jharkhand Weather LIVE: संताल परगना के कुछ जिलों समेत गिरिडीह में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Forecast Live Updates Today: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
4:52 PM. 4 May 23 4:52 PM. 4 May

संताल परगना के कुछ जिलों समेत गिरिडीह में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना

रांची : संताल परगना के दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा के अलावा गिरिडीह के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की संभावना है.

2:48 PM. 4 May 23 2:48 PM. 4 May

चतरा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा में होगी बारिश

चतरा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है.

2:48 PM. 4 May 23 2:48 PM. 4 May

पश्चिम सिंहभूम के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश की संभावना

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

2:48 PM. 4 May 23 2:48 PM. 4 May

झारखंड के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की होगी बारिश

साहिबगंज, गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

8:25 AM. 4 May 23 8:25 AM. 4 May

रात की बारिश से लोगों को मिली राहत

राजधानी रांची सहित कई जिलों में बीती रात हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है. बुधवार दोपहर मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी तपिश का एहसास होने लगा, लेकिन शाम ढलते-ढलते हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हुई जिससे लोगों को राहत मिली.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Live Updates Today: आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं आज भी राज्य के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >