Jharkhand News : 31 मई तक सभी वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी जायेगी, पढ़े झारखंड की टॉप 5 खबरें

झारखंड चेंबर का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय में मिला. बैठक की जानकारी देते हुए चेंबर के महासचिव धीरज तनेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश में आवश्यकता अनुसार व्यापारिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं. चरणबद्ध तरीके से 31 मई तक सभी वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी जायेगी. इसके अलावा दूसरी खबर ये है कि लॉकडाउन के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गये लोगों को जुर्माना भरने की समय सीमा में छूट मिल सकती है. ट्रैफिक एसपी ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे लोगों से लॉकडाउन खत्म होने के बाद जुर्माना लिया जायेगा. वहीं रांची जिले के अंतर्गत आनेवाले 16 इलाके को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है. जिन क्षेत्राें को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है, उसमें करंजी बेड़ो, मोरो इटकी, बांस टोली गली पिस्का मोड़, लाेवाडीह, ताऊ बुंडू, खक्सी टोला बजरा, अरसंडे कांके, बड़ा तालाब के पास गाड़ीखाना सेवा सदन, उपकार नगर कडरू, रामनगर के पावर हाउस के पास चुटिया, इमली चौक हरमू, नेताजी नगर कांटा टोली, आनंदपुरी रांची, डॉक्टर्स कॉलोनी बरियातू, जाकिर कॉलोनी इलाही नगर शामिल हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

झारखंड चेंबर का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय में मिला. बैठक की जानकारी देते हुए चेंबर के महासचिव धीरज तनेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश में आवश्यकता अनुसार व्यापारिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं. चरणबद्ध तरीके से 31 मई तक सभी वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी जायेगी.

Also Read: सीएम ने चेंबर को दिया आश्वासन : 31 मई तक चरणबद्ध तरीके से देंगे दुकानें खोलने की अनुमति

लॉकडाउन के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गये लोगों को जुर्माना भरने की समय सीमा में छूट मिल सकती है. ट्रैफिक एसपी ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे लोगों से लॉकडाउन खत्म होने के बाद जुर्माना लिया जायेगा.

Also Read: जुर्माना भरने की समय सीमा में मिल सकती है छूट

रांची जिले के अंतर्गत आनेवाले 16 इलाके को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है. जिन क्षेत्राें को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है, उसमें करंजी बेड़ो, मोरो इटकी, बांस टोली गली पिस्का मोड़, लाेवाडीह, ताऊ बुंडू, खक्सी टोला बजरा, अरसंडे कांके, बड़ा तालाब के पास गाड़ीखाना सेवा सदन, उपकार नगर कडरू, रामनगर के पावर हाउस के पास चुटिया, इमली चौक हरमू, नेताजी नगर कांटा टोली, आनंदपुरी रांची, डॉक्टर्स कॉलोनी बरियातू, जाकिर कॉलोनी इलाही नगर शामिल हैं.

Also Read: रांची के 16 इलाके कंटेनमेंट जोन से मुक्त

झारखंड में मंगलवार को 10 जिलों में 17 नये कोरोना संक्रमित मिले. इनमें, हजारीबाग के छह और कोडरमा के तीन मरीज शामिल हैं. इसके अलावा जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभेम), सरायकेला , सिमडेगा, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, लातेहार और रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं. इनमें से 16 मरीज प्रवासी बताये जा रहे हैं, जो हाल ही में झारखंड लौटे हैं. राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 248 हो गयी है.

Also Read: 10 जिलों में 17 नये पॉजिटिव, राज्य में कुल 248 हुए

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को मोबाइल एटीपी मशीन से बिल जमा करने की सुविधा दी है. वैन बुधवार को रांची सेंट्रल व गुरुवार को रांची पश्चिमी डिवीजन से जुड़े विभिन्न मोहल्लों में जायेगी.

Also Read: मोबाइल एटीपी मशीन से जमा करें बिजली बिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >