Jharkhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीधन बेसरा का निधन, 1980 में पहली बार बने थे विधायक

झारखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीधन बेसरा का निधन उनके पैतृक निवास जोंखा में हो गया. देवीधन बेसरा के निधन की खबर फैलते ही पूरे संथाल परगना में शोक की लहर दौड़ गई. 77 वर्षीय देवीधान बेसरा प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे.

Pakur News: झारखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीधन बेसरा का निधन उनके पैतृक निवास जोंखा में हो गया. देवीधन बेसरा के निधन की खबर फैलते ही पूरे संथाल परगना में शोक की लहर दौड़ गई. 77 वर्षीय देवीधान बेसरा प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे. उनका इलाज रांची में चल रहा था. उनके तीसरे पुत्र जयसेन बेसरा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जोंखा गांव में ही होगा. सुबह 10 बजे से उनका अंतिम दर्शन किया जा सकेगा.

प्रोस्टेट कैंसर से थे पीड़ित

देवीधान बेसरा प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित लम्बे दिनों से बीमार थे. उन्हें शुगर की भी बीमारी थी. वे रांची में डॉक्टर के पास इलाज करा रहे थे. चार दिन पहले रांची से इलाज कर घर लौटे थे. उनकी पत्नी की भी एक साल पहले मृत्यु हो गई थी.

1980 में बने थे पहली बार विधायक

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले देवीधन बेसरा ने अविभाजित बिहार में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 1980 में झामुमो का टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने. दूसरी बार 1985 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का टिकट उन्हें मिला और दूसरी बार विधायक चुन लिए गए. तीसरी बार 1990 और चौथी बार 1995 में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का टिकट महेशपुर विधानसभा के लिए मिला लेकिन दोनों चुनाव वह हार गए. 1999 में उनका झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर हुआ और उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली. अविभाजित बिहार में भाजपा से टिकट मिलने पर उन्होंने 1999 में महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए.

झारखंड बनने पर बने कैबिनेट मंत्री

झारखंड राज्य गठन के बाद साल 2000 में प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने देवीधन बेसरा को अपने कैबिनेट में स्थान दिया और राज्य के खाद्य आपूर्ति, पशुपालन मंत्री का पदभार ढाई वर्षो तक संभाला. ढाई वर्षो बाद अर्जुन मुंडा राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने और उनके कार्याकाल में देवीधन बेसरा दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के रूप में कृषि,पशुपालन, मत्स्य एवं वाणिज्य विभाग ढाई वर्षो तक संभाला. इसके बाद राजमहल लोकसभा क्षेत्र से साल 2009 में भाजपा ने उन्हें टिकट दी. देवीधन बेसरा राजमहल से पहली बार सांसद चुन लिए गए.

राजनीतिक सफर

1980-1990 सदस्य, बिहार विधानसभा (दो कार्यकाल)

2000-2005 सदस्य, झारखंड विधान सभा

कैबिनेट मंत्री, झारखंड सरकार

झारखंड के 2009 15वीं लोकसभा क��� लिए चुने गए

31 अगस्त 2009 सदस्य, विदेश मामलों की समिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >