Jharkhand Crime News : घरेलू विवाद में नशे में धुत पति ने पत्नी को मार डाला, जांच में जुटी चक्रधरपुर पुलिस

Jharkhand Crime News, पश्चिमी सिंहभूम न्यूज, (शीन अनवर) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 6 स्थित फकीर मोहल्ले में नशेड़ी पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गया. पुलिस शव को बरामद कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है. बताया जाता है कि नशेड़ी पति ने घरेलू विवाद में गला दबाकर पत्नी को मार डाला.

जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 7 बजे अंकित पासवान का अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ विवाद हुआ था. इस दौरान नशे की हालत में उसने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इससे पत्नी संगीता की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने चक्रधरपुर थाना को इस घटना के बारे में सूचना दी.

Also Read: सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद बोकारो में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प, चार पुलिसकर्मी घायल, बाल-बाल बचे बेरमो एसडीओ

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार दल बल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए. मौके पर झामुमो नेता दिनेश जेना, मोहम्मद अशरफ समेत अन्य लोग उपस्थित थे. आपको बता दें कि मृतका के 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं. इधर, पुलिस ने पति अंकित की खोजबीन में जुट गई है.

Also Read: Holi 2021 : झारखंड के इस गांव में लोग नहीं खेलते होली, रंग-अबीर को आखिर क्यों ये हाथ तक नहीं लगाते, पढ़िए ये रिपोर्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >