Jharkhand News: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना आर्मी जवान को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी टंगरा टोली में आर्मी के जवान अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने आया था. बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी.

लोहरदगा : लोहरदगा में एक आर्मी के जवान को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना उस वक्त भारी पड़ गया जब ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ जमकर पीट दिया. मामला सेन्हा थाना क्षेत्र का है. आर्मी जवान नरेंद्र छुट्टी पर घर आया हुआ था. शनिवार की रात वो अपने एक दोस्त के साथ सेन्हा के टंगरा टोली गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया हुआ था. तभी बच्चा चोर की अफवाह गांव में फैल गयी. जिसके बाद ग्रामीणों ने उन दोनों को बच्चा चोर समझ जमकर पीटाई कर दी.

जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को ग्रामीणों के चुंगल छुड़ाया और जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड एवं जिला प्रशासन दोनों सतर्क है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार देर रात में एकागुड़ी के ग्रामीणों बच्चा चोरी की शोरगुल पर एकजुट हो गये. रात के अंधेरे वे उन दोनों को पहचान नहीं सके और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. वहीं कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि दोनों युवकों को एक युवती के साथ पकड़ा गया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की है. दोनों की पहचान लातेहार निवासी राजू उरांव और नरेन्द्र उरांव के रूप में हुई है. हालांकि मामले की सत्यता क्या है इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस जांच में जुटी हुई है

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >