झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में आलाकमान ने की बैठक, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा, देखें PICS

झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ देश की राजधानी नयी दिल्ली में आलाकमान ने बुधवार को बैठक की. बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा, राज्य सरकार के कांग्रेस कोटे के मंत्री, सांसद और विधायकों ने भाग लिया. बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इस रिपोर्ट में पढ़ें.

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है. इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की आने वाले दिनों में मुंबई में होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन की स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है.

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर चर्चा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष समेत तमाम सीनियर लीडर्स को दिल्ली तलब किया गया. बुधवार को देश की राजधानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में बैठक हुई. बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय भी मौजूद थे.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पार्टी की सांगठनिक क्षमता का जायजा लेने के लिए बैठक बुलायी गयी है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख के अलावा पार्टी के सांसद और विधायक भी शामिल हुए.

Also Read: झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की लॉबिंग में जुटे कई नेता, लगा रहे हैं जोर

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में हुई इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए. पार्टी के विधायक और सांसद भी इस मीटिंग में मौजूद रहे. झारखंड की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा बैठक में शामिल हुईं.

बता दें कि अगले साल यानी वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे. इसकी तैयारी में सभी पार्टियां जुटीं हुईं हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई में चल रही सरकार को टक्कर देने के लिए I.N.D.I.A. का गठन तो हो गया है, लेकिन अभी से दलों में गांठ स्पष्ट दिखने लगी है.

Also Read: झारखंड लोकसभा और विधानसभा के सीट बंटवारे में फंसेगा पेच, झामुमो-कांग्रेस की बढ़ेगी चुनौती

पार्टी आलाकमान के साथ झारखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक से पहले पार्टी ने नयी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इससे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की त्योरियां चढ़ गयीं. उसने कहा कि मुंबई की बैठक में शामिल होना समय की बर्बादी है. हालांकि, यह भी कहा कि बैठक में शामिल होने पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >