मुख्य बातें
Jharkhand Budget 2022 Live Updates: झारखंड विधानसभा में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश हो गया है, इसमें सबसे ज्यादा स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए है. तो वहीं पेयजल में 20 % राशि की बढ़ोतरी की गयी है.
Jharkhand Budget 2022 Live Updates: झारखंड विधानसभा में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश हो गया है, इसमें सबसे ज्यादा स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए है. तो वहीं पेयजल में 20 % राशि की बढ़ोतरी की गयी है.

Jharkhand Budget 2022 : झारखंड विधानसभा में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश
झारकंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 करोड़ का बजट पेश हुआ, जिसमें स्वास्थ्य के सेक्टर में सबसे ज्यादा 50 फीसदी राशि है. इसके साथ ही साथ राजस्व व्यय के लिए 76,273 करोड़ 30 लाख रूपए, पूंजीगत व्यय 24 हजार 827 करोड़ 70 लाख, सकल राशि में सामान्य वर्ग के लिए 31,896 करोड 64 लाख, सामाजिक क्षेत्र के लिए 37313 करोड़ 22 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे.
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सदन में बजट पेश कर रहे हैं. इस बजट में स्वास्थ्य में 50 %, पेयजल में 20 %, खाद्य वितरण में 21 % की बढ़ोतरी की गई है. कृषि ऋण माफी योजना में 2 लाख 11 हजार 530 किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया गया है.
सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हो गयी है. बंधु तिर्की ने सदन में सरना स्थल पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और इसे पर कार्यवाई करने की मांग की. तो वहीं लंबोदर महतो ने झारखंड अंदोलन में मारे गये लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की.
झारखंड विधान सभा में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट की कॉपी वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सौंपी इस मौके पर वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं.
बजट पेश होने से पूर्व कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन ने सुबह का नाश्ता कराया और झारखंड विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा झारखंडवासियों के लिए बेहतर बजट पेश करने की शुभकामनाएं दीं.
सरकार के ही कई विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं. वे स्थानीय नीति और अनुसूचित क्षेत्र में SPT-CNT एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं.
Jharkhand Budget 2022 Live Updates: झारखंड विधानसभा में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश हो गया है, इसमें सबसे ज्यादा स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए है. तो वहीं पेयजल में 20 % राशि की बढ़ोतरी की गयी है.