होली और शब-ए-बारात को लेकर बगोदर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च
बगोदर : होली और शब-ए-बारात को लेकर गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. एसडीओ कुंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, थाना प्रभारी नितीश कुमार और सीओ हीरा कुमार के नेतृत्व में बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह, हैसला, औरा, बेको, चौधरीबांध, तिरला, अटका, धरगुलली,समेत बगोदर बाजार में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाए. साथ ही इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दें. वहीं, फ्लैग मार्च के दौरान एक जगह से अधिक साउंड में डीजे बजने पर उसे जब्त किया गया.