नौकरी और बिजनेस में बार-बार हो रहा नुकसान? आपकी ये गलत आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार

Vastu Tips: नौकरी और बिजनेस में लगातार बढ़ रही परेशानियां कई बार सिर्फ किस्मत नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतों का भी असर हो सकती हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कामकाज की जगह पर पॉजिटिव माहौल बना सकते हैं और तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं.

Vastu Tips: हर व्यक्ति यही चाहता है कि चाहे बात नौकरी की हो या फिर बिजनेस की, उसकी तरक्की हमेशा ही होती रहे. लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि लाख मेहनत और कोशिशों के बावजूद भी उसे सफलता नहीं मिलती है. बिजनेस में बार-बार पैसों का नुकसान, नौकरी में कामों में रुकावट आना या फिर ऑफिस में लगातार बढ़ते हुए स्ट्रेस की वजह से जीवन बर्बाद सा लगने लगता है. अगर आपके साथ भी बिजनेस या ऑफिस में ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल आपकी परेशानियों को कम करने में मदद कर सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलत आदतें भी कारण हो सकती हैं. आपके घर, ऑफिस और बिजनेस की छोटी से छोटी बातें भी पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी को अफेक्ट कर सकती हैं. अगर आप समय रहते इन आदतों को बदल लेते हैं, तो कुछ ही समय में नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

काम की जगह को गंदा रखने की न करें गलती

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके आसपास गंदगी हो तो इसकी इसकी वजह से भी निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपनी ऑफिस के टेबल, अपने दुकान या फिर वर्कप्लेस को गंदा या फिर बिखरा हुआ ही छोड़ देते हैं. फाइल्स का ढेर, टूटी हुई चीजें या फिर बिना काम की चीजें रखने से आपके कामों में रुकावट आने लगती है. आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि अपने टेबल और उसके आसपास की जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मन शांत रहता है और आपका मन भी कामों को करने में लगता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर से भी अचानक नहीं आ रही अजीब सी बदबू? वास्तु शास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सुबह देर तक सोने की आदत बदलें

सिर्फ वास्तु शास्त्र में ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी सुबह जल्दी सोकर उठने को काफी ज्यादा शुभ बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार जो लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं, उनके कामों में आलस के साथ ही निगेटिविटी भी बढ़ती रहती है. सुबह जल्दी उठ जाएं और अपने घर में फ्रेश हवा को आने का मौका दें. इसके अलावा खिड़कियों और दरवाजों को खोलकर सूर्य की किरणों को भी कमरे में आने दें. जब आप ऐसा करते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी तेजी से बढ़ने लगती है और साथ ही आपके मन में हमेशा उत्साह भी बना रहता है.

टूटे और खराब सामान तुरंत हटाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर, दुकान या फिर ऑफिस में कभी भी टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, बंद पड़ी घड़ी या फिर टूटी हुई कुर्सियों को नहीं रखना चाहिए. इन चीजों का होना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस तरह की चीजें पैसों की बर्बादी के साथ-साथ स्ट्रेस का भी कारण बनते हैं. अगर कोई भी चीज खराब हो गयी या फिर इस्तेमाल में नहीं आ रही है, तो आपको उसे तुरंत ही वहां से हटा देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो रुकी हुई एनर्जी एक बार फिर से एक्टिव हो जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर भी बाहर से सुंदर लेकिन अंदर से है अशांत? वास्तु शास्त्र से जानें इसकी वजह

पैसों को सही जगह पर रखें

अगर आप नौकरी या फिर बिजनेस में तरक्की करना चाहते हैं, तो आपको कभी भी पैसों को गलत जगह या फिर दिशा में नहीं रखना चाहिए. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने पैसों, जरूरी डॉक्युमेंट्स या फिर तिजोरी को ही गलत दिशा में रख देते हैं. शास्त्र के अनुसार आपको अपने पैसों को हमेशा ही उत्तर दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा को सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि पैसे रखने की जगह साफ और व्यवस्थित हो.

ऑफिस या दुकान में पॉजिटिव माहौल होना जरूरी

अगर आपके ऑफिस या फिर दुकान में हमेशा झगड़े होते रहते हैं, गुस्से में लोग एक-दूसरे से बातें करते हैं या फिर हर समय स्ट्रेस का माहौल बना रहता है, तो इसकी वजह से भी निगेटिव एनर्जी बढ़ने लग जाती है. इसका सीधा असर आपकी नौकरी और बिजनेस पर पड़ने लगता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप जहां पर काम कर रहे हैं, वहां का माहौल शांत और अच्छा रहे. माहौल को बेहतर बनाने के लिए आप खुशबू, क्लियर लाइटिंग और अच्छा व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं. ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी तेजी से बढ़ने लगती है.

मुख्य दरवाजे का रखें ख्याल

चाहे आपका घर हो, ऑफिस हो या फिर दुकान का मुख्य दरवाजा, वास्तु शास्त्र में इसे काफी ज्यादा महत्वपूर्ण पाना गया है. अगर मुख्य दरवाजा गंदा होगा या फिर उसके आसपास कबाड़ बिखरा हुआ होगा, तो इससे काफी निगेटिव अगर आपकी जिंदगी पर पड़ने लगेगा. आपको हमेशा मुख्य दरवाजे को साफ रखने की कोशिश करनी चाहिए और साथ ही वहां पर रोशनी का भी इंतजाम रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर में बढ़ सकती है दरिद्रता और कई तरह की परेशानियां, रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >