मच्छरों से हो गए हैं परेशान? घर में रखें ये 5 पौधे, नहीं पड़ेगी कॉइल और स्प्रे की जरूरत

Mosquito Repelling Plants: गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों की वजह से घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है. यहां जानिए ऐसे पौधों के बारे में जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ मच्छरों को भी दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

Mosquito Repelling Plants: गर्मियों और बारिश के दिनों में मच्छरों की प्रॉब्लम भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ये मच्छर सिर्फ हमें परेशान नहीं करते हैं, ये कई तरह की बीमारियां जैसे कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया भी फैलाते हैं. अक्सर जब घर पर मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए हम कॉइल, स्प्रे या फिर केमिकल से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. ये भले ही हमें मच्छरों से छुटकारा दिला दें लेकिन अगर बार-बार इनका इस्तेमाल किया जाता रहे, तो सेहत पर भी काफी बुरा पड़ सकता है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी काम की होने वाली है जो मच्छरों से छुटकारा तो पाना चाहते हैं, लेकिन अपनी सेहत से कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने घर पर रख दें, तो इनकी खुशबू की वजह से मच्छर आसपास भी भटकना छोड़ देते हैं. तो चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर पर रखें तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा आपको लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाएगा. इसका महत्व सिर्फ धार्मिक तौर पर ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी ज्यादा होता है. तुलसी के पौधे से आने वाली तेज खुशबू मच्छरों को बिलकुल पसंद नहीं आती है और इस वजह से वे इसके आसपास भी नहीं भटकते हैं. आपको इस पौधे घर की बालकनी, खिड़की और दरवाजों के पास रख देना चाहिए. इस पौधे की वजह से आपके कमरे में पहले की तुलना में काफी कम मच्छर आएंगे.

ये भी पढ़ें: अब बचेगा ड्राई क्लीनिंग का खर्चा, घर पर ही इन आसान टिप्स से चमकाएं अपनी महंगी सिल्क और बनारसी साड़ियां

लैवेंडर का पौधा रखना भी फायदेमंद

लेवेंडर के पौधे को उसकी बेहद ही खूबसूरत खुशबू की वजह से जाना जाता है. इसकी खुशबू हमें जितनी पसंद आती है, मच्छरों के लिए यह उतनी ही बड़ी परेशानी बन जाती है. इससे निकलने वाली गंध मच्छरों को दूर रखने में फायदेमंद मानी जाती है. आप इसे काफी आसानी से अपने घर के गार्डन या फिर बालकनी में लगा सकते हैं. यह पौधा मच्छरों को दूर रखे के साथ ही घर की खूबसूरती को निखारने का भी काम करता है.

मच्छरों को दूर रखेगा गेंदे का पौधा

गेंदे के फूलों से बनी मालाएं अक्सर हम घर की सजावट या फिर पूजा-पाठ के दौरान करते हैं. लेकिन इसका जो पौधा होता है वह मच्छरों को भी घर से दूर भगाने में कारगर माना जाता है. इसमें मौजूद नेचुरल एलिमेंट्स मच्छरों के साथ-साथ और भी कई कीड़ों को घर से दूर भगाने में मदद करता है. इस पौधे की सबसे खास बात है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं पड़ती है, जिस वजह से इसे काफी आसानी से घर पर लगाया जा सकता है. अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे घर के मुख्य दरवाजे या फिर खिड़कियों के पास रखें.

ये भी पढ़ें: कहीं आपका फर्नीचर भी तो नहीं बन रहा दीमक का खाना? इन आसान घरेलू नुस्खों से करें उनका सफाया

मच्छरों को भगाएगा लेमनग्रास का पौधा

अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें लेमनग्रास के पौधे में सिट्रोनेला नाम का एलिमेंट पाया जाता है, जिसकी खुशबू मच्छों को बिलकुल भी पसंद नहीं आती है. यह एक बड़ी वजह है कि मच्छरों को दूर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में कंपनियां इसका इस्तेमाल करना पसंद करती हैं. जब आप घर पर लेमनग्रास का पौधा लगाते हैं, तो घर का वातावरण भी फ्रेश लगने लगता है. अगर आपका इसका पूरा फायदा पाना चाहते हैं तो इसे धूप वाली जगह पर रखें.

काम में आएगा पुदीना का पौधा

पुदीना का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है. इसका इस्तेमाल आप मच्छरों को भी अपने घर से दूर रखने के लिए कर सकते हैं. इससे निकलने वाली तेज गंध मच्छरों के साथ-साथ मक्खियों को भी घर से भगाने में मदद करती है. आप पुदीने के पौधे को काफी आसानी से एक छोटे से गमले में ऊगा सकते हैं. अगर आप इसे अपने घर पर रख रहे हैं, तो इसे खिड़कियों में और बालकनी में रखना सबसे बेस्ट साबित होता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में दोपहर तक टिफिन से आने लगती है बदबू? खाने को फ्रेश और टेस्टी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >