मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News Live: सिमडेगा में प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या
जलडेगा: सिमडेगा के बांसजोर थाना क्षेत्र के गिनीकेरा निवासी मंगरा बड़ाईक की 22 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बांसजोर ओपी प्रभारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत करने के बाद उसने जहर खा लिया. मृतका की मां ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस जांच कर रही है.
हजारीबाग. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूतन नगर लाखे से परीक्षित कुमार महतो का 14 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार महतो 25 मई से लापता है. वह सुबह 5.30 बजे अपने घर से ट्राउजर और टीशर्ट पहनकर निकला है. काफी खोजबीन करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो लापता अनिकेत की मां विजेता देवी ने मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया है. परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है.
रांची: पुलिस गिरफ्त में आए अरजान जफ्फर और सलमान मल्लिक की निशानदेही पर कई सामान बरामद हुए हैं. अपराधियों के पास से एक मोटरसाइकिल, 2 स्मार्टफोन, सात सौ कैश, एक गोल्डन रंग का कड़ा बरामद किया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आते ही एक अपराधी सलमान मल्लिक ने सोने की चेन निगल ली थी. इसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. डोरंडा और जगरनाथपुर थाना के साथ अरगोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा था. ट्रैफिक एसपी ने ट्रैफिक सिपाही और पदाधिकारी को सम्मानित किया.
गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना स्थित मोरंग पंचायत के रायकेरा गांव निवासी दिल्ली एनसीईआरटी के प्रोफेशनल असिस्टेंट ख्रीस्तोफर कुजूर ने बसिया थाने में आवेदन देकर यात्री बस में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर छिनतई करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत लाउजोड़ा गांव में इमली के पेड़ से गिरकर एक 8 वर्षीय बच्चा मंगल गागराई (पिता कमल गागराई) का पैर टूट गया, जबकि सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.
मंडरो, साहिबगंज. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की सिमडा पंचायत अन्तर्गत डुमरी टोला गांव में शनिवार की शाम 6 बजे मरांग कुडी टुडू (38 वर्षीय) की कुल्हाड़ी से मारकर उसके देवर ने हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी देवर को अरेस्ट कर लिया है.