साहिबगंज रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, कोलकाता से पहुंची टीम ने किया सर्वे
साहिबगंज (रंजन कुमार पासवान) : अमृत भारत के तहत कई रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण होना है. इसमें साहिबगंज स्टेशन भी शामिल है. इसके तहत शुक्रवार को कोलकाता के आर्किटेक्ट टीम के सदस्य उन्नति मिश्रा सहित स्थानीय रेलवे अधिकारी ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, दिव्यांग से संबंधित व्यवस्था, महिलाओं के लिए शौचालय, कैंटीन, लिफ्ट, एटीएम सहित विभिन्न कार्यालय का नया स्वरूप देने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट तैयार किया. इस संबंध में टीम के सदस्य उन्नति मिश्रा ने बताया कि अमृत भारत के तहत देश के कई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होना है. जिसमें साहिबगंज स्टेशन भी शामिल है. इस योजना के तहत स्टेशन का विकास किया जाएगा. यात्रियों के लिए कई सारे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे. एक साल के भीतर कार्य दिखने लगेगा. साहिबगंज स्टेशन अमृत भारत के तहत एक नया लुक में दिखेगा.