जिला जूनियर एवं सब जूनियर पुरुष हॉकी चयन ट्रायल में 147 खिलाड़ी हुए शामिल
सिमडेगा : आठ से 12 मई, 2023 तक जमेशदपुर में आयोजित हॉकी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर पुरुष और जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. इसको लेकर जिला जूनियर पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए गुरुवार को हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया. चयन ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंड से कुल 147 खिलाड़ियों ने भाग लिया. 127 खिलाड़ियों के सभी कागजात सही पाये गए. टीम बनाकर मैच कराया गया. उनमें से बेहतर सब जूनियर से 22 तथा जूनियर से 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया. खिलाड़ियो का तीन दिन विशेष प्रशिक्षण लेने के बाद दोनों वर्ग से 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियो को जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा. चयन ट्रायल में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की, पंखीसियुस टोप्पो, वेद प्रकाश, सुजीत एक्का, अनु राहुल मिंज, मनसुख सुरीन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.