Jharkhand Bandh Updates : बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक
Copied link
झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा आज झारखंड बंद आहूत किया गया है. साथ ही बता दें कि इस बंद के लिए पुलिस प्रशासन की जगह-जगह पर तैनाती बढ़ा दी गयी है. झारखंड बंद से संबंधित सभी खबरों के लिए प्रभात खबर के लाइव अपडेट के साथ बने रहे…
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे बंद समर्थक
सुरक्षा का कड़े इंतजाम के बीच रांची सहित झारखंड में बंद का शो फ्लॉप हो गया है. साथ ही शहर की दुकानें खुली रही और सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन सामान्य रहा. साथ ही अन्य जिलों में बंद का कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला है.
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
बंद रहा बेअसर, सड़क पर नहीं उतरे हैं बंद समर्थक
झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुलाया गया झारखंड बंद बेअसर नजर आ रहा है. राजधानी रांची की सड़कों पर बंद समर्थक नहीं पहुंचे है. हाल���ंकि, संभावित सभी जगहों पर अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गयी है.
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
सड़क पर नहीं उतरे हैं बंद समर्थक, रांची सहित अन्य जिलों में स्थिति सामान्य
झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से झारखंड बंद बुलाए जाने के बाद से राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भी स्थिति सामान्य है. बंद समर्थक अभी तक कहीं भी सड़क पर नहीं उतरे है.
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
कचहरी चौक पर भी पुलिस तैनात, अबतक सड़क पर नहीं उतरे हैं बंद समर्थक
झारखंड बंद के समर्थक अभी तक सड़क पर नहीं उतरे है. यातायात सामान्य रूप से चल रही है. हालांकि, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
झारखंड बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस तैनात
झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गयी है.
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
रांची में एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया
60/40 वाली नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड यूथ एसोसिएशन ने सोमवार को झारखंड बंद बुलाया है. बंद को देखते हुए राजधानी रांची में लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
8:09 PM. 10 Apr 238:09 PM. 10 Apr
झारखंड यूथ एसोसिएशन ने कल निकाला था मशाल जुलूस
झारखंड यूथ एसोसिएशन ने बीते दिन रविवार की शाम झारखंड बंद से पहले मशाल जुलूस निकालकर बंद को सफल करने का आह्वान किया था.
1:23 PM. 10 Apr 231:23 PM. 10 Apr
नियोजन नीति के विरोध में कई छात्र संगठनों का झारखंड बंद
झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा आज झारखंड बंद आहूत किया गया है. साथ ही बता दें कि इस बंद के लिए पुलिस प्रशासन की जगह-जगह पर तैनाती बढ़ा दी गयी है.
मुख्य बातें
झारखंड में नई नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन के द्वारा आज झारखंड बंद आहूत किया गया है. साथ ही बता दें कि इस बंद के लिए पुलिस प्रशासन की जगह-जगह पर तैनाती बढ़ा दी गयी है. झारखंड बंद से संबंधित सभी खबरों के लिए प्रभात खबर के लाइव अपडेट के साथ बने रहे…
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.