JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड शुरू होने वाला है आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा की तारीखें जारी! जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए इच्छुक हैं, वे 21 अप्रैल, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं.

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा की तारीखें जारी! जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए इच्छुक हैं, वे 21 अप्रैल, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. परीक्षा आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जाएगी

Also Read: SBI PO Mains Admit Card 2023 Out: एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2024: जानें शेड्यूल

परीक्षा 26 जनवरी 2024 को दो पालियों – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण 21 अप्रैल, 2024 को रात 10 बजे से शुरू होगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2024 को शाम 5 बजे तक है.

JEE Advanced 2024: आवेदन शुल्क

शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 6 मई 2024 शाम 5 बजे तक है. उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड 17 मई 2024 को रात 10 बजे से उपलब्ध होगा और 26 मई 2025 को दोपहर 2.30 बजे तक डाउनलोड किया जा सकता है.

Also Read: CBSE CTET January 2024 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

बता दें कि अभी सिर्फ शेड्यूल जारी किया गया है. योग्यता मानदंड और अन्य विवरण जल्द ही जारी किए जाएंगे. इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है. एक बार रिलीज़ होने के बाद, वैसा ही यहां अपडेट किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार “जेईई (एडवांस्ड) 2024 परीक्षा रविवार, 26 मई 2024 को आयोजित की जाएगी.”

JEE Advanced 2024 ऐसे करें आवेदन

JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.

आवश्यक विवरण दर्ज करें.

फॉर्म भरे और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >