जाह्नवी कपूर रूमर्ड एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग हुई स्पॉट, VIDEO में देखें दोनों की केमिस्ट्री

जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को अपने रूमर्ड एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया. दोनों कार में एक दूसरे संग चिटचैट करते देखे गए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बोल्ड अदाओं से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है. एक्ट्रेस की तसवीरें मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म मिली में दिखाई देने वाली है. इसके प्रमोशन चल रहे है, इसी बीच अब जाह्नवी कपूर को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया. इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें कि कॉफी विद करण में करण जौहर ने खुलासा किया था कि जाह्नवी और सारा अली खान ने एक बार ‘दो भाइयों’ को डेट किया था. जिसके बाद फैंस का मानना ​​​​था कि करण वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया का जिक्र कर रहे थे.

जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल

दरअसल एक वीडियो में जाह्नवी कपूर को एक पेपर बैग और कॉफी पकड़े एक रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा गया. कैमरों के सामने पोज दिए बिना, वह मुस्कुराई जब पपराजी ने उनका नाम पुकारा, तो वह सीधे एक कार के अंदर बैठ गई. उन्होंने पिंक सलवार सूट पहना था. वहीं शिखर पहाड़िया पहले से ही ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए थे. दोनों को साथ देखकर एक बार फिर दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई है.

कौन है शिखर पहाड़िया

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. उन्होंने कथित तौर पर जाह्नवी कपूर को पहले डेट किया और बाद में अलग हो गए. कॉफी विद करण 7 में करण जौहर ने उनकी डेटिंग अफवाहों की लगभग पुष्टि की. जाह्नवी कपूर अगली बार अपनी आगामी सर्वाइवल थ्रिलर, मिली में दिखाई देंगी. मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित, यह 2019 की मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक है. इसमें सनी कौशल और मनोज पाहवा भी हैं. यह फिल्म जाह्नवी और उनके पिता बोनी कपूर के बीच पहला सहयोग है, जिन्होंने फिल्म का निर्माण किया था. यह 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी.

Also Read: जाह्नवी कपूर ने मिनी बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तस्वीरों से नजरें हटा पाना होगा मुश्किल
इन फिल्मों में दिखेंगी जाह्नवी कपूर

इसके अलावा, जाह्नवी वरुण धवन के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच, वह मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं, जहां वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. एक्ट्रेस इन-दिनों मिली के प्रमोशन में बिजी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >