शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर! पैपराजी ने किया स्पॉट तो शर्म से लाल हो गई एक्ट्रेस, VIDEO

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की डेटिंग की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. दोनों अक्सर एक दूसरे संग लंच या फिर मूवी डेट पर स्पॉट किए जाते है. अब एक बार फिर एक्ट्रेस शिखर के साथ एक ही कार में रिया कपूर के पार्टी में पहुंची.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई है. इन-दिनों अदाकारा शिखर पहाड़िया संग अपने डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कंफर्म तो नहीं किया है, लेकिन कपल को अक्सर लंच और मूवी डेट पर स्पॉट किया जाता है. अब जाह्नवी और शिखर को रिया कपूर की पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया. दोनों ने साथ में एक ही कार में एंट्री ली. पैपराजी को देखकर एक्ट्रेस शर्मा गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिखर संग स्पॉट हुई जाह्नवी कपूर

दरअसल जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों स्टार्स को रिया कपूर की पार्टी से एक साथ एक ही कार में बाहर निकलते हुए देखा गया. दोनों आपस में हंस-हंसकर बातचीत कर रहे थे. पैपराजी ने कपल को कैप्चर कर लिया, जिसके बाद अदाकारा शर्मा से लाल हो गई और मुस्कुराने लगी. जाह्नवी ने व्हाइट हुडी पहनी थी और बालों को खुला रखा था. गाड़ी चलाते वक्त उनके बॉयफ्रेंड शिखर ने डार्क कलर की टी-शर्ट पहनी थी.

फैंस कर रहे कमेंट

वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “आजकल ये सभी हस्तियां अपने रिश्तों को दिखाने की कोशिश क्यों कर रही हैं?” दूसरे यूजर ने लिखा, ”सेलेब्स है, तो किसी के साथ घूम भी नहीं सकते?” एक ने लिखा, “पहले कन्फर्म तो करो कि सिर्फ फ्रेंड है या बॉयफ्रेंड.” बता दें कि अनंत अंबानी की सगाई पार्टी में भी जाह्नवी और शिखर को साथ देखा गया था. शिखर जाह्नवी के साथ मालदीव में वेकेशन पर थे.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पोपटलाल हॉलीवुड फिल्म में कर चुके हैं काम, यकीन नहीं हो तो देखें PHOTOS
कौन है शिखर पहाड़िया

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. उन्होंने कथित तौर पर पहले जान्हवी को डेट किया, लेकिन दोनों के रास्ते अलग हो गए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है. उनके पास पाइपलाइन में राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही भी हैं. वह फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >