Jamui: गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास साले ने की बहनाेई की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Jamui: गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास साले ने बहनाेई के सिर पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

Jamui: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर रेलवे स्टेशन से सेवा जानेवाली सड़क पर गुरुवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की कुदाल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना को साले ने अंजाम दिया है. इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपित साले को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

कुदाल से वार कर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर रेलवे स्टेशन से सेवा जानेवाली सड़क पर गुरुवार की अहले सुबह एक व्यक्ति की उसके साले के द्वारा ही कुदाल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी. मृत व्यक्ति सेवा गांव के निचली सेवा पंडित टोला निवासी चंद्रदेव पासवान बताया जाता है.

ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रदेव की हत्या रिश्ते के चचेरे साले सुरेश पासवान द्वारा अंजाम देने की बात बतायी जा रही है. इधर, घटना की तत्क्षण सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. वहीं, घटनास्थल से हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारोपी सुरेश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के बाद घटनास्थल रेलवे स्टेशन परिसर के निकट थानाध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ गिद्धौर स्टेशन से सेवा जानेवाली सड़क के मुहाने पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये. इधर, घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदेव की पत्नी मंजू, पुत्री अर्चना और रौशनी घटनास्थल पर पहुंची और दहाड़ मार कर रोने लग.

मजदूरी करता था चंद्रदेव

वहीं, चंद्रदेव की हत्या की घटना से मृतक का पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं. बताया जाता है कि चंद्रदेव मजदूरी का काम करता था. समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. घटना को लेकर फिलहाल पुलिसिया अनुसंधान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >