VIDEO: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के आवास पर हुआ हंगामा, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय के समक्ष कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. कांग्रेस ने महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया.

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय के समक्ष कांग्रेस तथा भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया. पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष ऊषा यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा. त्रिपुरा में कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय कुमार पर हुए हमले के विरोध में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज जमशेदपुर स्थित सांसद आवास-सह-कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी सरकार चोर है’ के नारे लगाये, तो भाजपा की ओर से जवाब में ‘राहुल गांधी चोर है’ के नारे लगाये गये. इसी दौरान किसी ने अपशब्द का इस्तेमाल किया और माहौल गरमा गया. दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया. जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >