जमशेदपुर : कचरा प्रबंधन घर से अज्ञात युवक का मिला शव, जानें क्या है पूरा मामला

चंपुआ थाना अंतर्गत रिमुलि कॉलेज के सामने बने कचरा प्रबंधन घर के परिसर से अज्ञात युवक का शव शुक्रवार की दोपहर बरामद हुआ है.

जैंतगढ़ : चंपुआ थाना अंतर्गत रिमुलि कॉलेज के सामने बने कचरा प्रबंधन घर के परिसर से अज्ञात युवक का शव शुक्रवार की दोपहर बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, कचरा प्रबंधन घर की ओर एक स्थानीय व्यक्ति लघु शंका को गया था. जहां उसने फंदे से झूलता हुआ एक शव देखा. इसके बाद उसने लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना पर रिमूल पुलिस आउट पोस्ट से पुलिस व चंपुआ से भी पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. शव की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है. कोई सुसाइड नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस घटना की हर एंगल से पड़ताल कर रही है.

Also Read: घाटशिला : 1600 मीटर दौड़ में सूरज विजेता, 300 मीटर में शुभजीत अव्वल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >