जैकलीन फर्नांडीज को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली इजाजत

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को दुबई जाना है.

Money Laundering Case: बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने एक्ट्रेस को पेप्सिको इंडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 से 30 जनवरी तक दुबई जाने की अनुमति दे दी है. बता दें कि यह सुनवाई तब हुई जब अभिनेत्री ने दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दायर किया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें दुबई में पेप्सिको इंडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

जैकलीन को विदेश जाने की मिली इजाजत

जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपियों में से एक है, जिसमें कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भी शामिल है. उन्हें 15 नवंबर, 2022 को मामले में नियमित जमानत दी गई थी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक, जिन्होंने पहले ईडी द्वारा उनके आवेदन पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद मामले को शुक्रवार के लिए पोस्टपोन किया था. उन्होंने ही आज एक्ट्रेस को इजाजत दे दी.


जैकलीन के वकील ने दिया ये तर्क

अदालत की सुनवाई के दौरान, जैकलीन के वकील ने तर्क दिया कि अभिनेत्री को दुबई की यात्रा करने की आवश्यकता थी, क्योंकि वह एक संविदात्मक दायित्व के तहत थी और इस कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति पर मुकदमा चलाया जा सकता था. अभिनेत्री के वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट को यह भी बताया कि जैकलीन को हाल ही में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था, जो देश के लिए गर्व की बात है.

Also Read: Jacqueline Fernandez: दुबई जाने के लिए जैकलीन ने मांगी कोर्ट से इजाजत, ईडी 27 जनवरी को सुनायेगी फैसला
सुकेश चंद्रशेखर पर लगे हैं ये आरोप

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने और कथित रूप से फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को 200 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है. उन्होंने कथित तौर पर जैकलीन को बहुत महंगे उपहार भेजे थे, जबकि उन्होंने अपनी जमानत अवधि के दौरान उसके लिए मुंबई से चेन्नई के लिए एक चार्टर्ड उड़ान भी बुक की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >