जैक ने जारी किया मैट्रिक का प्रवेश पत्र, जानें विद्यार्थियों को कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council - JAC) ने मैट्रिक परीक्षा 2023 के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र शनिवार को जारी कर दिया. स्कूल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके विद्यार्थी को उपलब्ध करायेंगे.

JAC Admit Card Download: झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council – JAC) ने मैट्रिक परीक्षा 2023 के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र शनिवार को जारी कर दिया. स्कूल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके विद्यार्थी को उपलब्ध करायेंगे. इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 30 जनवरी से डाउनलोड होगा. उल्लेखनीय है कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी. वहीं, प्रायोगिक परीक्षा सात फरवरी से होगी. इस वर्ष 8 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए राज्य भर में 1,400 केंद्र बनाये गये हैं.

29 मार्च को खत्म हो जायेगी इंटर साइंस की परीक्षा

बता दें कि मैट्रिक (JAC Board Matric Exam 2023) और इंटर की परीक्षा (JAC Board Inter Exam 2023) का डेटशीट पहले ही आ चुका है. इसके मुताबिक, 10वीं की परीक्षा पहली पाली में होगी जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में. इंटर साइंस की परीक्षा 29 मार्च को खत्म हो जायेगी. हालांकि इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होगी. मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल को समाप्त होगी. जैक ने इस बार स्कूलों को निर्देश दिया है कि जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएं.

7 फरवरी से 4 मार्च के बीच प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट

उल्लेखनीय है कि प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 7 फरवरी से 4 मार्च के बीच करा लिये जायेंगे. इस बार ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों पर परीक्षा होगी. ओएमआर शीट जमा करने के 5 मिनट बाद उत्तर पुस्तिका विद्यार्थियों को मिलेगी. ओएमआर शीट के सभी प्रश्न एक अंक के होंगे. बच्चों को कई विकल्प में से एक विकल्प चुनना होगा. यानी एक प्रश्न में उत्तर के कई विकल्प दिये जायेंगे, उनमें से सही जवाब विद्यार्थियों को चुनना होगा.

Also Read: JAC 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र, जानें महत्वपूर्ण तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >