राजकीय इटखोरी महोत्सव में गायक अल्ताफ राजा ने बांधा समां, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने जमकर लगाये ठुमके

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी जबरदस्त ठुमके लगाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. इस मशहूर एक्ट्रेस ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से की.

चतरा में राजकीय इटखोरी महोत्सव की पहली रात को गीत संगीत की महफिल सजी. दर्शकों ने क्षेत्रीय, भोजपुरी व फिल्मी गीतों का जमकर आनंद उठाया. बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा, भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह व पाइका नृत्य के मुकुंद नायक ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया.

बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा ने बांधा समां

बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा ने गजल, कव्वाली व गीतों से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने मशहूर गीत तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे, आवारा हवा का झोंका हूं, आज निकला हूं पल दो पल के लिए, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है….जैसे गीत गाकर समां बांधा.

Also Read : Itkhori Mahotsav : 3 दिवसीय इटखोरी महोत्सव में बोले चंपाई सोरेन- हर परिवार में जलेगा शिक्षा का दीप

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने लगाए जबरदस्त ठुमके

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी जबरदस्त ठुमके लगाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. इस मशहूर एक्ट्रेस ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से की. इसके बाद खींच लेही देही से रजाई, बेटी के जान बचाये खातिर जैसे गीत पर जलवा बिखेरा. मुकुंद नायक ग्रुप के कलाकारों ने पाइका नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की परंपरा को दर्शाया. सत्या ठाकुर ग्रुप के कलाकारों ने भी झारखंड की परंपरा से जुड़ा नृत्य पेश किया. इससे पहले कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया.

सांसद सुनील कुमार सिंह व विधायक किशुन कुमार प्रशानिक व्यवस्था से हुए नाखुश

बता दें कि सांसद सुनील कुमार सिंह व विधायक किशुन कुमार दास प्रशानिक व्यवस्था से काफी क्षुब्ध दिखाई दिये. वे सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच को प्रणाम कर वापस लौट गए. उन्होंने कार्यक्रम देखने से साफ इंकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >