छत्तीसगढ़ में पोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, आईटीबीपी जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है. नक्सलियों ने गरियाबांद में आईईडी में विस्फोट कर दिया, जिसकी वजह से आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है. नक्सलियों ने गरियाबंद में आईईडी में विस्फोट कर दिया, जिसकी वजह से आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे मतदान दल की सुरक्षा में लगे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रधान आरक्षक की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के मैनपुर थाने के बड़ेगोबरा गांव के जंगल में हुई. शहीद जवान का नाम जोगिंदर सिंह हैं. वह आईटीबीपी के प्रधान आरक्षक थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में तैनात किया गया था. पुलिस ने बताया कि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेगोबरा मतदान केंद्र में दोपहर बाद तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद जब मतदान दल को मैनपुर थाना लाया जा रहा था, उसी दौरान मैनपुर से सात किलोमीटर पहले नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में सिंह की मृत्यु हो गई.

मतदान दल के सभी सदस्य सुरक्षित

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मतदान दल को बाहर निकाला गया. मतदान दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. वे मैनपुर थाना पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़ेगोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ. अन्य मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ. राज्य की कुल 90 में से 20 सीटों के लिए इस महीने की सात तारीख को मतदान हुआ था. सभी 90 सीटों पर तीन दिसंबर को मतगणना होगी.

Also Read: PHOTOS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण में ऐसा रहा मतदाताओं का उत्साह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >