झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर : 10 से 14 तक हो सकती है बारिश

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर करीब-करीब पूरे राज्य में दिख रहा है. राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है. मौसम का मिजाज होली और उसके अगले दिन भी बदलने का अनुमान है.

रांची : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर करीब-करीब पूरे राज्य में दिख रहा है. राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है. मौसम का मिजाज होली और उसके अगले दिन भी बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे राज्य में 10 से लेकर 14 मार्च तक बारिश होने का अनुमान लगाया है.

विभाग के अनुसार, इस दौरान आकाश में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ऐसी स्थिति 14 मार्च तक रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को येलो एलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं 15 से लेकर 64 मिमी तक बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को मिला कर करीब 16 मिमी बारिश हुई. सबसे अधिक 72 मिमी बारिश गिरिडीह जिले के मैथन में हुई.

वहीं जमशेदपुर में करीब 25 मिमी, डालटनगंज में 36 मिमी, बोकारो में 16 मिमी तथा चाईबासा में 17 मिमी के आसपास बारिश हुई. बारिश के कारण मार्च के पहले सप्ताह में भी ठंड का एहसास हो रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिरा हुआ है. बोकारो का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेसि के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

बारिश के बाद सड़कों पर जमा हुआ नाली का गंदा पानी, परेशान रहे लोग : राजधानी में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मेन रोड की की स्थिति नारकीय हो गयी. डेली मार्केट के समीप नाली के जाम होने के कारण पानी सड़कों पर ही जमा हो गया. उल्टे नाली का गंदा पानी फ्लो कर सड़कों पर बहने लगा. इस कारण सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों, राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. देर रात तक गंदे पानी की निकासी नहीं हो सकी थी. इधर, नगर आयुक्त मनोज कुमार के आदेश पर शनिवार को शहर में डस्टबीनों की सफाई का कार्य शुरू किया गया. इस दौरान पानी से सभी डस्टबीनों की सफाई की गयी और उसके आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया.

बारिश से बड़े इलाके में घंटों गुल रही बिजली : राजधानी में बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. शनिवार को शाम से बिजली कटने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा. मौसम खराब होने और लगातार हो रही बारिश से सेक्टर तीन, रेडियम रोड, वृंदावन वाटिका, पुष्प विहार, हरिहर सिंह रोड, मोरहाबादी व कोकर फीडर से जुड़े आयशा नगर, बैंक कॉलोनी इलाकों में काफी देर तक बिजली कटी रही.

कई जगहों पर पेड़ों की डालियां बिजली के तारों पर गिरने से कुछ इलाकों में काफी देर तक लाइन ब्रेकडाउन रही. वहीं ज्यादातर इलाकों में ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज उड़ने के चलते बिजली घंटों तक बंद रही. सबसे ज्यादा परेशानी हवाई नगर व कोकर ग्रामीण से लगनेवाले इलाकों में देखी गयी. यहां तीन घंटे बाद बिजली को री-स्टोर करने में सफलता मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >