1.5 करोड़ का iPhone! यह कंपनी लायी सबसे महंगा स्मार्टफोन, देखें ऐसा क्या है इसमें खास

Costliest Smartphone of the World – नये आईफोन 15 प्रो के लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बॉडी में रॉलेक्स वॉच (Rolex Watch) को इंटीग्रेट किया है. इसके अलावा इसमें एक रेस कार कंट्रोल पैनल के डेकोरेटिव सेंसर भी मिलते हैं. आइए जानते हैं iPhone 15 Pro Limited Edition की कीमत और के बारे में-

Caviar iPhone 15 Pro Max Costliest Phone : लग्जरी स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर कैवियर ने ऐपल आईफोन 15 प्रो मैक्स (Apple iPhone 15 Pro Max) का लिमिटेड एडिशन पेश किया है. यह कंपनी स्मार्टफोन के लग्जरी वेरिएंट को हीरे और कीमती मेटल के साथ कस्टमाइज करने के लिए जानी जाती है. नये आईफोन 15 प्रो के लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बॉडी में रॉलेक्स वॉच (Rolex Watch) को इंटीग्रेट किया है. इसके अलावा इसमें एक रेस कार कंट्रोल पैनल के डेकोरेटिव सेंसर भी मिलते हैं. आइए जानते हैं iPhone 15 Pro Limited Edition की कीमत और के बारे में-

कॉस्मोग्राफ डेटोना रोलेक्स घड़ी वाला आईफोन

आईफोन के मॉडल को कैवियर (Caviar) अपने अंदाज में पेश करता है. इस अपग्रेडेड ग्रैंड कंप्लीकेशंस सीरीज को कॉस्मोग्राफ डेटोना रोलेक्स घड़ी के साथ लॉन्च किया गया है. यह वॉच सीधे आईफोन मैक्स पर एम्बेडेड है. यह लिमिटेड एडिशन आईफोन प्रो मैक्स मॉडल बाजार के प्रॉफेशनल कार रेसिंग अफिसियोनेडोज को टारगेट करने के लिए उतारा गया है. रोलेक्स घड़ी के साथ नये आईफोन प्रो मैक्स की लिमिटेड यूनिट्स ही बनायी गई हैं. इनकी कीमत करोड़ों में है. Caviar iPhone Pro Max इतने महंगे क्यों होते हैं और क्या है इनकी खासियत? आइए जानें-

Also Read: Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? पता चल गया

iPhone 15 में जड़ दिये सोने और हीरे-

Caviar ने हर iPhone में एक जटिल मेकैनिकल क्रोनोग्रफ (Mechanical Chronograph) दिया है. मेकैनिकल क्रोनोग्रफ में 40 मिमी डायल, येलो गोल्ड और 8 हीरे लगाये गए हैं. फोन में टाइटेनियम से बनी मल्टी-लेयर्ड केस बॉडी और ब्लैक पीवीडी कोटिंग भी दी गई है. फोन में 1930 के दशक की डेटोना रेस कार के कंट्रोल पैनल से ली गई एसेसरीज भी जोड़े गए हैं.

Caviar iPhone 15 Pro / Max की कीमत कितनी है ?

कैवियर आईफोन केलेटन बूस्टर वर्जन में ब्लैक रीइन्फोर्स्ड ग्रिल और टाइटेनियम अलॉय स्क्रू दिया गया है. 128GB वेरिएंट वाले iPhone 14 Pro लिमिटेड एडिशन मॉडल की कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये है, वहीं 1TB स्टोरेज वाले iPhone 15 Pro Max मॉडल की कीमत 1 करोड़ 45 लाख रुपये है. दो मॉडल ग्लोबली सेल बेचे जाएंगे, लेकिन इनकी कुछ ही यूनिट्स बनाई गई हैं. लग्जरी एसेसरीज बनाने वाली कंपनी कैवियर को उम्मीद है कि आइकॉनिक आईफोन 15 प्रो ग्रैंड कंप्लीकेशंस सीरीज लोगो को पसंद आयेगी और यह सोल्ड आउट हो जाएगी.

Also Read: Apple से लेकर OnePlus तक, साल 2024 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >