बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं है, जो सुपरहिट फिल्मों के साथ-साथ अपनी टोन्ड बॉडी से फैंस को दीवाना बनाती है. ये स्टार्स अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देती है. कई सेलेब्स जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, तो कई योगा का सहारा लेकर खुद को फिट रखते हैं और दूसरे को इंसपायर करते है. सेलेब्स अपने योगा सेशन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक ये अदाकारा 40 साल की उम्र में भी योगा करना पसंद करती है और अपनी फिटनेस से आजकर की हिरोइन को मात देती है.
करीना कपूर खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान कितनी फिटनेस फ्रीक हैं, ये सभी जानते हैं. एक्ट्रेस ने बी-टाउन में जीरो फिगर का ट्रेंड सेट किया था. करीना आज दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक फूडी है, उन्हें अपने वेट को मेनटेन करने के लिए जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके बाद वह घर पर ही योगा करती हैं और खुद को यंग और ब्यूटीफुल रखती है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 101 बार ‘सूर्य नमस्कार’ किया था.
https://www.instagram.com/p/CWsceThIdkY/
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लैंमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती है. मलाइका की उम्र 48 साल है, लेकिन आज भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी से अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं. एक्ट्रेस अक्सर योगा करते हुए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनका मुंबई में एक योगा स्टूडियो भी है. एक्ट्रेस अपने योगा सेशन को कभी भी स्किप नहीं करती हैं. जल्द ही मलाइका अपने फिटनेस और खानपान पर एक किताब भी लिखने जा रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CVQAIWPqQ-E/
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस से बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है. एक्ट्रेस अपने योगासन और हेल्थ सीक्रेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस चक्रासन, सूर्य नमस्कार भुजंगासन, वक्रासन, नौकासन जैसे योगासन बेहद आसानी से कर लेती हैं. वहीं एक्ट्रेस अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए योग करने की सलाह देती है.
https://www.instagram.com/p/CckdXWaF_9b/
रकुल प्रीत
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं. एक्ट्रेस को योगा करना काफी ज्यादा पसंद है. एक्ट्रेस ने हाल ही में योगा करते अपनी फोटोज शेयर की थी.
https://www.instagram.com/p/CYlCCjjPwt7/
https://www.instagram.com/p/CZRDcDzqn1c/
सारा अली खान
सारा अली खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है. सारा अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपना बहुत सारा वेट कम किया है. एक वक्त था जब सारा 96 किलो की हुआ करती थी. उन्होंने भी योगा करके खुद को फिट किया.
https://www.instagram.com/p/CQyR5l2JP6X/
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
