6299 रुपये में आया यह अमेजिंग स्मार्टफोन, 6.6-इंच 90Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Smart 8 HD पीछे की तरफ टिम्बर टेक्सचर फिनिश के साथ आता है, और मैजिक रिंग फेस अनलॉक, बैकग्राउंड कॉल, चार्जिंग एनीमेशन, चार्ज कंप्लीशन रिमाइंडर और लो बैटरी रिमाइंडर प्रदान करता है. इसमें 5000mAh की बैटरी है और यह यूएसबी टाइप-सी को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग से रिप्लेस करता है.

Infinix ने SMART सीरीज में कंपनी का नवीनतम बजट स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी (Infinix SMART 8 HD) लॉन्च किया है, जो SMART 7 HD का सक्सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. कंपनी का कहना है कि फोन में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो स्मार्ट 7 के समान है, लेकिन यह एक पंच-होल के साथ आता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है, जो सेगमेंट में पहला है.

इस किफायती फोन में Unisoc से ऑक्टा-कोर T606 SoC मिलता है, जो Unisoc SC9863A SoC से एक प्रमुख अपग्रेड है. इसमें 3GB रैम के साथ 3GB वर्चुअल रैम, 64GB स्टोरेज, AI लेंस के साथ 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है. कंपनी का कहना है कि इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो इस सेगमेंट में पहला है.

Also Read: 10 हजार से कम कीमत में आया धांसू स्मार्टफोन, Redmi ने कूट-कूटकर भर डाले हैं फीचर्स

Smart 8 HD पीछे की तरफ टिम्बर टेक्सचर फिनिश के साथ आता है, और मैजिक रिंग फेस अनलॉक, बैकग्राउंड कॉल, चार्जिंग एनीमेशन, चार्ज कंप्लीशन रिमाइंडर और लो बैटरी रिमाइंडर प्रदान करता है. इसमें 5000mAh की बैटरी है और यह यूएसबी टाइप-सी को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग से रिप्लेस करता है.

Infinix Smart 8 HD के स्पेसिफिकेशंस

6.6 इंच स्क्रीन (1612 x 720 पिक्सल) एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 500 निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट

1.6GHz ऑक्टा कोर Unisoc T606 (6x Cortex-A55 और 2x Cortex-A75 कोर) 12nm प्रॉसेसर माली G57 MP1 GPU के साथ

3GB LPDDR4X रैम (+ 3GB वर्चुअल रैम), 64GB UFS 2.2 स्टोरेज, 2TB तक एक्सपैंडेबल मेमोरी

XOS 13 के साथ Android 13 Go एडिशन

डुअल सिम (नैनो + नैनो + माइक्रोएसडी)

f/2.0 अपर्चर, AI लेंस, क्वाॅड LED रिंग फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा

LED फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

डाइमेंशंस – 163.6×75.6×8.5 मिमी, वजन – 184 ग्राम

डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी

5000mAh बैटरी

Also Read: Sasta Smartphone: 10 हजार से कम में आनेवाले ये स्मार्टफोन्स फीचर्स में हैं दमदार

कीमत और उपलब्धता

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी टिम्बर ब्लैक, शिनी गोल्ड, गैलेक्सी व्हाइट और क्रिस्टल ग्रीन कलर्स में आता है. यह 13 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर 6,299 रुपये की प्रारंभिक कीमत पर उपलब्ध होगा. लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% की छूट है. ऐसे में प्रभावी कीमत 5669 रुपये हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >