INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया से खिलाफ अकेले लड़ने वाले हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी को लेकर किया बड़ा खुलासा

IndvsAUS, Australia defeated India, Hardik Pandya, ind vs aus 1st odi 2020 live score भारत के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे जब समय सही होगा और साथ ही उन्होंने टीम से बहु प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया क्योंकि यहां शुरुआती वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गयी.

भारत के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे जब समय सही होगा और साथ ही उन्होंने टीम से बहु प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया क्योंकि यहां शुरुआती वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गयी.

यह हरफनमौला खिलाड़ी पीठ की सर्जरी के बाद अभी तक गेंदबाजी का भार संभालने के लिये तैयार नहीं है जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है और यह बात खुद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार की. पांड्या ने शुक्रवार को टीम को मिली 66 रन की हार के दौरान 76 गेंद में 90 रन की पारी खेली. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं. मैं गेंदबाजी करूंगा, जब सही समय होगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाये. पंड्या ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब वह मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना शुरू करें तो वह बेहतरीन प्रदर्शन के लिये जरूरी रफ्तार हासिल कर पाये. इस आल राउंडर ने नेट पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत होना चाहता हूं. मैं उस रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिये जरूरी हो.

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये 10 महीने बचे हैं और पंड्या ने संकेत दिया कि वह लंबे लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, हम आगे के बारे में सोच रहे हैं. हम टी20 विश्व कप और अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं जहां मेरी गेंदबाजी ज्यादा अहम होगी.

पांड्या ने कहा, आप 375 रन के लक्ष्य का पीछा करते हो तो हर किसी को जज्बे के साथ खेलना चाहिए. इसके अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता. आप ज्यादा योजना नहीं बना सकते. उन्होंने कहा कि भारत को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वनडे टीम के संतुलन के लिये जरूरी है.

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शायद हमें किसी को ढूंढना होगा जो भारत के लिये खेल चुका हो और उन्हें तराशना चाहिए और उन्हें खिलाने का तरीका ढूंढना होगा. पांड्या ने कहा, जब आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हो तो यह हमेशा मुश्किल होगा क्योंकि अगर किसी का दिन अच्छा नहीं होगा तो उसकी भूमिका को भरने के लिये आपके पास कोई नहीं होगा.

उन्होंने कहा, चोट से ज्यादा यह छठे गेंदबाजी की भूमिका के बारे में है। अगर किसी का दिन अच्छा नहीं है तो इससे अन्य गेंदबाजों को मदद मिलेगी. उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूछने पर उन्होंने चयनकर्ताओं से अपने बड़े भाई कृणाल को देखने का आग्रह किया जो स्पिन आल राउंडर हैं. उन्होंने कहा, अन्य के नाम ले सकते हैं. या फिर हमें पंड्या परिवार में ही देखना चाहिए.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >