Indira Ekadashi 2023 Date: इंदिरा एकादशी कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और इस व्रत का महत्व

1 / 1
Indira Ekadashi 2023 Date: इंदिरा एकादशी कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और इस व्रत का महत्व
फुल स्क्रीन में देखें

Indira Ekadashi 2023 Date: इंदिरा एकादशी कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और इस व्रत का महत्व

Indira Ekadashi 2023: अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है. इस एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. एकादशी का व्रत व्यक्ति को पाप कर्मों से मुक्त करता है.

इंदिरा एकादशी बेहद खास

साल में 24 एकादशी होती है. लेकिन अश्विन मास की एकादशी महत्वपूर्ण होती है. पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी को श्राद्ध करने का भी विशेष महत्व होता है. ग्रंथों में कहा गया है कि श्राद्ध के दिनों में विष्णु पूजा करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं.

इंदिरा एकादशी 2023 डेट

अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर 2023 को रखा जाएगा. इंदिरा एकादशी के दिन व्रत करने से मनुष्य को यमलोक की यातना का सामना नहीं करना पड़ता. इस दिन मघा श्राद्ध किया जाएगा.

इंदिरा एकादशी 2023 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 9 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर इसका समापन होगा. विष्णु पूजा का समय सोमवार की सुबह 09 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक है.

इंदिरा एकादशी 2023 व्रत पारण समय

पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2023 की सुबह 06 बजकर 19 मिनट से सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा.

इंदिरा एकादशी महत्व

इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष में आती है. इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है. पद्म पुराण के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति के सात पीढ़ियों तक के पितृ तर जाते हैं. विधिपूर्वक पूर्वज के नाम पर दान कर दिया जाए तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है और व्रत करने वाले को बैकुण्ठ प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >