Indira Ekadashi 2022 Date, Puja Timings: आज है इंदिरा एकादशी, पुष्य नक्षत्र का बन रहा है खास संयोग

Indira Ekadashi 2022 Date, Puja Timings: इंदिरा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानी 21 सितंबर की सुबह 08 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा इंदिरा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 22 सितंबर को किया जाएगा.

Indira Ekadashi 2022 Date, Puja Timings: आज इंदिरा एकादशी है. एकादशी तिथि का आरंभ 20 सितंबर को रात 09 बजकर 26 मिनट पर हो चुका है. और इसका समापन 21 सितंबर को रात 11 बजकर 34 मिनट पर होगा. तो ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा. वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानी 21 सितंबर की सुबह 08 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा इंदिरा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 22 सितंबर को किया जाएगा. तो ऐसे में व्रत पारण का शुभ समय सुबह 06 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

Indira Ekadashi 2022:  बन रहा है विशेष संयोग

इसी दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. इस संयोग में पितरों के निमित्त अर्पण-तर्पण करने से पितृगण प्रसन्न् होकर आशीर्वाद देंगे.

Indira Ekadashi 2022:   पूजन की विधि

  • भगवान विष्णु, लड्डू गोपाल की प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक करके तुलसी पत्ता चढ़ाएं.  दिनभर व्रत रखकर भगवान को फलाहारी भोजन अर्पित करें.

  • 22 सितंबर को सुबह व्रत का पारणा करें.

  • इंदिरा एकादशी और द्वाद्वशी तिथि पर दिवंगत हो चुके साधु, संतों का श्राद्ध करने की मान्यता है. 21 और 22 सितंबर को साधु, संतों का श्राद्ध किया जा सकेगा.

Indira Ekadashi 2022:   व्रत कथा

एक बार इंद्रसेन नाम का राजा था. भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त. पूरे राज्य में धार्मिक कार्य और हवन विधि पूर्वक होते थे. सारी प्रजा खुश थी. एक बार स्वर्ग लोक से नारद मुनि आए. इंद्रसेन ने उनका आदर सत्कार किया और बैठाया. नारद मुनि ने कहा कि आपके यहां सब धार्मिक कार्य सही हो रहे हैं. राजा ने कहा हां सब भगवान कि दया से ठीक है. नारद मुनि ने कहा, लेकिन यमलोक में आपके पिता बहुत दु:खी हैं, क्योंकि उन्हें मोक्ष नहीं मिल रहा. उन्होंने पूर्व जन्म में एकादशी का व्रत भंग किया था. राजा ने पूछा तो इसका क्या उपाय किया जाए. नारद मुनि ने कहा – श्राद्ध पक्ष में ही पितरो को मोक्ष मिलता हैं इसलिए तुम श्राद्ध पक्ष की एकादशी का व्रत करो. इराजा इन्द्रसेन ने व्रत किया और उनके पिताश्री को मोक्ष मिला.

Indira Ekadashi 2022:   व्रत पूजा विधि

  • व्रत पिछले दिन से ही शुरू हो जाता है यानि दशमी से ही

  • दशमी के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें

  • पूरा दिन व्रत रखें

  • सुबह पूजा पाठ करें

  • दोपहर को नदी में जाएं और स्नान कर के तर्पण करें

  • ब्राह्मणों को भोजन कराएं और खुद भी करें

  • दूसरे दिन फिर से व्रत रखें

  • गाय, कुत्ता और कौए को भोजन दें

  • ब्राह्मणों को खाना खिलाएं और दान करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >