Darbhanga Airport: दरभंगा से अब इंडिगो की फ्लाइट भी भरेगी उड़ान, यात्रियों को किराये में मिल सकती है राहत, बुकिंग चालू

दरभंगा समेत पूरे मिथिलांचल के लिए नयी खुशखबरी सामने आई है. दरभंगा एयरपोर्ट से अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेंगी. आगामी पांच जुलाई से इसकी शुरुआत होने जा रही है. कोलकाता और हैदराबाद से दरभंगा के बीच इंडिगो ने अपनी हवाई सेवा शुरु करने का ऐलान कर दिया है. इसके लिए बुकिंग भी चालू हो चुकी है. वहीं इस खबर के सामने आते ही हैदराबाद और कोलकाता में रहने वाले बिहारवासियों में बेहद खुशी है. अब दो विमानन कंपनियों की उड़ानें दरभंगा एयरपोर्ट से चालू हो चुकी है.

दरभंगा एयरपोर्ट मिथिलांचल के लिए एक बड़ी सौगात रही है. अब मिथिला क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होती है. वहीं दो घंटे के अंदर अब महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, हैदराबाद, कर्नाटक और गुजरात की यात्रा अब आसानी से हो पा रही है.

वहीं जानकारों की मानें तो अब यात्रियों को टिकट की दरों में भी कुछ राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है. अभी यहां से केवल स्पाइसजेट कंपनी की विमानें ही उड़ान भर रही हैं. इंडिगो ने पूर्व में ही दरभंगा एयरपोर्ट से सेवा देने की घोषणा कर रखी थी. लेकिन तिथि अभी तक तय नहीं हुआ था. दरभंगा से अब इंडिगो की फ्लाइट भी भरेगी उड़ान तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Also Read: दलालों के मकड़जाल में फंसा दरभंगा मेडिकल कॉलेज, बिचौलिये बहला-फुसलाकर मरीजों को ले जाते हैं प्राइवेट अस्पताल

इंडिगो ने आगामी 5 जुलाई से दरभंगा में टिकट बुकिंग शुरु कर दी है. अभी हैदराबाद और कोलकाता के लिए बुकिंग चालू है. पांच जुलाई को दरभंगा से कोलकाता का किराया 3377, जबकि हैदराबाद का किराया 4005 रुपए है.

वहीं स्पाइसजेट और इंडिगो के बीच अब प्राइस वाॉर भी अब शुरू हो चुका है. इंडिगो ने दरभंगा से उड़ने वाले विमानों के टिकट दर को स्पाइसजेट से 1 रूपया कम रखा है. जिससे यह संदेश अब जरुर निकल चुका है कि दो कंपनियों के प्राइस वॉर के बीच यात्रियों को राहत मिल सकती है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >