दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी, 13 जनवरी को होगी रवाना

Jharkhand Sports News: 16 से 28 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे के दौरान भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैच खेलेगी. इस दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

सिमडेगा, रविकांत साहू :14 से 30 जनवरी 2023 तक केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग और टेस्ट मैच खेलने के लिए जा रही भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड (Jharkhand) राज्य की चार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल है. इस दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम 13 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी और वहां दक्षिण अफ्रीका से चार मैच और नीदरलैंड के साथ 03 मैच खेलेगी. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम 13 जनवरी को रवाना होगी.

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी

16 से 28 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे के दौरान दुनिया की आठवें नंबर की टीम भारत 22वीं रैंकिंग की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैच और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैच खेलेगी. भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल निक्की प्रधान खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली है जबकि सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकीछापर की, तथा संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अन्तर्गत करगागुड़ी की रहने वाली है. वहीं अनुभवी फारवर्ड और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल पिछले साल जून में बेल्जियम के खिलाफ एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 मैच के बाद पहली बार टीम में वापसी करेंगी.

हॉकी इंडिया के महासचिव ने दी शुभकामनाएं

भारतीय महिला हॉकी टीम में एक साथ झारखंड के चार-चार खिलाड़ियों चयनित होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने पूरी टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि 2015 में निक्की प्रधान से शुरुआत हुई थी और अब भारतीय महिला होकी टीम में हमारे 4 खिलाड़ी चुने गए हैं यह राज्य के लिए गर्व की बात है. 4 खिलाड़ियों के चयन होने पर खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, धर्मेद्र सिंह,सुरजीत झा, माइकल लाल ,झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित ओके झारखंड के समस्त पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दिए हैं.

Also Read: Hockey World Cup 2023: 13 जनवरी से दुनिया सुनेगी हॉकी की गूंज, जानिए विश्व कप से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर : सविता पुनिया (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम

डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, गुरजीत कौर

मिडफ़ील्डर : वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, पी. सुशीला चानू, निशा, सलीमा टेटे, मोनिका, नेहा, सोनिका, बलजीत कौर

फॉरवर्ड : लालरेमसियामी, नवनीत कौर (उपकप्तान), वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, रानी रामपाल, रीना खोखर, शर्मिला देवी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >