Jharkhand: सलीमा टेटे बनीं एशिया एथलेटिक की एंबेसडर, दो साल खिलाड़ियों के लिए करेंगी ये काम

Jharkhand Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही झारखंड की सलीमा टेटे को एशिया हॉकी फेडरेशन ने दो साल के लिए एशिया का एथलीट्स एंबेस्डर बनाया है. एंबेस्डर चुने जाने पर सलीमा को झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने और रांची रेलवे व खेल विभाग ने बधाई दी.

Salima Tete appointed AHF Athletes Ambassador: टोक्यो ओलिंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही झारखंड की सलीमा टेटे (Salima Tete) को एशिया हॉकी फेडरेशन ने दो साल (25 मार्च 2023 से 25 मार्च 2025 तक) के लिए एशिया का एथलेटिक एंबेसडर बनाया है. एशियन हॉकी फेडरेशन के एथलेटिक एंबेसडर के रूप में वह एथलीटों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, विकास और एडवोकेसी में एक विशेष नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभायेंगी. इसके साथ ही एथलीटों के अधिकारों और कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देंगी.

झारखंड के सिमडेगा रहने वाली हैं सलीमा टेटे

सलीमा को कोरिया में भी हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने और रांची रेलवे व खेल विभाग ने बधाई दी. सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़कीछापर गांव की रहनेवाली है. 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से सलीमा ने करियर की शुरुआत की और टोक्यो ओलिंपिक, विश्व कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई. टोक्यो ओलिंपिक में सलीमा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी.

एंबेसडर चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं: सलीमा

एंबेस्डर चुने जाने के बाद सलीमा ने कहा, ‘मैं एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से एथलेटिक एंबेसडर चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं. एशिया के एथलीटों के रूप में हमें अपने करियर में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह स्थिति मुझे अपनी आवाज को दुनिया में लाने की अनुमति देगी.’

Also Read: IBA Women’s Boxing Championships: निकहत, लवलीना, नीतू और स्वीटी पहुंचीं फाइनल में, भारत के 4 सिल्वर मेडल पक्के

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >