Apple यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट, फौरन कर लें यह काम

cert-in issues alert apple users for iphone security – केंद्र सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने ऐपल के आईफोन, वॉच और आईपैड्स को लेकर उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है. CERT-In के मुताबिक, इन बग यानी कमियों की वजह से हैकर यूजर्स का डेटा आसानी से चुरा सकते हैं.

CERT-In Apple iPhone Alert : कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (CERT-In) ने कहा है कि ऐपल प्रोडक्ट (Apple Software) के सॉफ्टवेयर में कई तरह के बग (Bug) देखने को मिले हैं. CERT-In के मुताबिक, इन बग यानी कमियों की वजह से हैकर यूजर्स का डेटा आसानी से चुरा सकते हैं. इसमें ऐपल के iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS और Safari ब्राउजर शामिल हैं. इससे पहले आपको हमने बताया था कि केंद्र सरकार की एजेंसी ने ऐसा ही एक अलर्ट सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के खिलाफ भी जारी किया था.

हाई-सिक्योरिटी वार्निंग

केंद्र सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने ऐपल के आईफोन, वॉच और आईपैड्स को लेकर उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है. सर्ट-इन ने सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह दी है. इसमें कहा गया कि इन प्रोडक्ट्स की खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं और सिक्योरिटी प्रतिबंधों को बायपास कर सकते हैं.

Also Read: Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की हाई-रिस्क वॉर्निंग, खतरे से बचने के लिए करें यह काम

सॉफ्टवेयर अपडेट करने की सलाह

आप अगर अपने डेटा को सेफ और सिक्योर रखना चाहते हैं, तो आपको हमारी सलाह है कि जल्द से जल्द अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें. बता दें कि रोजाना सिक्योरिटी पैच अपडेट करने से डिवाइस ज्यादा सिक्योर रहता है और हैकिंग का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है.

2 फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन फीचर ऑन करें

2 Factor Authentification फीचर के माध्यम से सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ने से अनधिकृत पहुंच के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ऐसे में यह सुनिश्चित कर लें कि अतिरिक्त स्तर की सुरक्षा के लिए यह सुविधा आपके आईफोन पर एक्टिव है. इसे आप फोन की सेटिंग में जाकर ऑन कर सकते हैं.

Also Read: 1.5 करोड़ का iPhone! यह कंपनी लायी सबसे महंगा स्मार्टफोन, देखें ऐसा क्या है इसमें खास

संदिग्ध ऐप्स की जांच करनी जरूरी

आपने हैंडसेट में जितने ऐप्स इन्स्टॉल किये हैं, उनमें ऐप्स की अपनी लिस्ट का नियमित रूप से ऑडिट करें. कोई भी ऐप्लिकेशन को हटा दें, जो आपको गैर-जरूरी या संदिग्ग्ध लग रहा है या अनजाने में डाउनलोड हो गया हो. ऐसे ऐप्स आपके डिवाइस की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. ऐसे में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >