ज्योतिषी की सलाह पर हुआ टीम इंडिया का चयन? भारतीय फुटबॉल टीम के कोच ने की थी मुलाकात

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने संभावित 11 खिलाड़ियों की सूची ज्योतिषी को भेजी थी. अफगानिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले को टीम इंडिया को हर हाल में जीतना जरूरी था.

भारतीय फुटबॉल टीम में एक नये विवाद ने जन्म ले लिया है. बताया जा रहा है कि ज्योतिषी की सलाह पर एक टूर्नामेंट के लिए 2022 में भारतीय टीम का चयन किया गया था. खबर जानकर आप दंग रह गये होंगे. आप विश्वास करने पाने की स्थिति में नहीं होंगे, लेकिन द इंडियन एक्सप्रेस (IE) की खबर के अनुसार भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने टीम चयन के लिए दिल्ली में एक ज्योतिषी से मुलाकात की थी और उनकी ही सलाह पर खिलाड़ियों को टीम में जगह दी थी. अब खबर सामने आने के बाद भारतीय फुटबॉल में बवाल मची हुई है.

एशियाई कप मैच के लिए ज्योतिषी की सलाह पर टीम इंडिया का हुआ था चयन?

द इंडियन एक्सप्रेस (IE) ने अनुसार जून 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ एशियाई कप मैच के लिए, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने दिल्ली-एनसीआर के एक ज्योतिषी भूपेश शर्मा की सलाह पर टीम चुनी थी. दावा किया जा रहा है कि भूपेश शर्मा को स्टिमैक से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मिलवाया था.

सेवा के लिए ज्योतिषी को की गई थी 12 से 15 लाख रुपये की भुगतान

खबर में यह भी दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के चयन के लिए ज्योतिषी भूपेश शर्मा को 12 से 15 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था. यह राशि उनकी सेवाओं के लिए दिया गया था, ऐसा दावा किया जा रहा है.

Also Read: PHOTOS: झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की क्रिकेट स्टेडियम की घोषणा

एआईएफएफ के तत्कालीन महासचिव कुशल दास ने कोच को ज्योतिषी से मिलवाने की बात स्वीकारी

एआईएफएफ के तत्कालीन महासचिव कुशल दास ने इस बात को मान लिया है कि उन्होंने मई 2022 में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक को ज्योतिषी भूपेश शर्मा से मिलवाया था.

कोच ने ज्योतिषी को संभावित 11 खिलाड़ियों का नाम चयन के लिए भेजा था

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने संभावित 11 खिलाड़ियों की सूची ज्योतिषी को भेजी थी. अफगानिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले को टीम इंडिया को हर हाल में जीतना जरूरी था. मुकाबला 11 जून को खेला जाना था और लिस्ट 9 जून को शेयर की गई थी.

भारत ने अफागनिस्तान को 2-1 से हराया था

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ज्योतिषी शर्मा ने चयन के लिए जो सूची भेजी गयी थी, उसमें अच्छा और बहुत अच्छा कर सकते हैं, जैसी टिप्पणी की थी. दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अफगानिस्तान को मुकाबले में 2-1 से हराया था.

टूर्नामेंट में भारत ने खेले थे चार मुकाबले

गौरतलब है कि भारतीय फुटबॉल टीम ने मई और जून 2022 के दौरान चार मैच खेले थे. जो जॉर्डन, कंबोडिया, अफगानिस्तान और हांगकांग के खिलाफ थे. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम के कोच ने अलग-अलग मैचों के लिए टीम चयन के लिए ज्योतिषी से सलाह ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >