भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर किया अपने नाम, जीत के बाद गुनीत मोंगा ने कही दिल की बात

The Elephant Whisperers Wins Oscars: भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक पल है. भारतीय डॉक्यूमेंट्री “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. गुनीत मोंगा ने आस्कर जीतने के बाद तसवीरें शेयर कर अपने दिल की बात कही है.

The Elephant Whisperers Wins Oscars: ऑस्कर 2023 शुरू हो गया है और इस बार भारतीय दर्शक इस बड़ी बेताबी से देख रहे है. एक ओर जहां दर्शकों को एसएस राजामौली की आरआरआर की ‘नाटू नाटू’ से बढ़ी उम्मीद है. तो दूसरी तरफ गुनीत मोंगा निर्मित कार्तिकी गोंजाल्विस की शार्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर जीत लिया है. जी हां, भारत का पहला ऑस्कर इस फिल्म ने अपने नाम कर लिया है.

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला ऑस्कर

भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक पल है. भारतीय डॉक्यूमेंट्री “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित यह फिल्म कार्तिकी गोंजाल्विस की पहली फिल्म है. गुनीत और कार्तिकी पुरस्कार लेने स्टेज पर गए. विनिंग स्पीच में कार्तिकी ने अवॉर्ड को अपनी मातृभूमि भारत और अपने परिवार को डेडिकेट किया.

ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत मोंगा ने कही ये बात

गुनीत मोंगा ने आस्कर जीतने के बाद तसवीरें शेयर करते हुए लिखा, आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है. 2 महिलाओं के साथ भारत की जय. थैंक यू मॉम डैड गुरुजी शुक्राना. मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना. मेरे प्यारे पति सनी. 3 महीने की सालगिरह मुबारक हो बेबी! इस कहानी को लाने और बुनने के लिए कार्तिकी. देखने वाली सभी महिलाओं को. जय हिन्द.

‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ की कहानी

‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. फिल्म एक अनाथ हाथी और एक दक्षिण भारतीय जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. ये कहानी एक अनाथ हाथी और उनके दो देखभालकर्ताओं के बीच अटूट बंधन को दर्शाता है. फिल्म में तमिलनाडु के मुदुमलाई नेशनल पार्क में बोमन और बेल्ली नामक एक जोड़े को दिखाया गया है, जो हाथी के अनाथ बच्चे, रघु और अम्मू की देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित करते है.

Also Read: Oscars 2023 Live Updates: भारतीय डॉक्यूमेंट्री The Elephant Whisperers को मिला ऑस्कर, नाटू नाटू से बढ़ी उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >