Ind vs Pak : पाकिस्तान के खिलाफ विराट पारी खेलने की तैयारी में हैं किंग कोहली, फाॅर्म से डरे हुए हैं फैंस

India vs Pakistan : सबकी नजरें किंग कोहली पर टिकीं हैं क्योंकि पूरा देश उनपर भरोसा करता है. विराट कोहली ने इस बार विश्वकप में शुरुआत भी अच्छी की है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 85 रन बनाए थे. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने 55 रन बनाया था.

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाना है. दोनों देशों के करोड़ों लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैच शनिवार को दोपहर दो बजे से शुरू होना है, लेकिन फैंस की धड़कन अभी से बढ़ी हुई है. सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या भारत एक बार फिर पाकिस्तान को विश्वकप में रौंद देगा? अगर हां तो कौन -कौन से खिलाड़ी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे. सबकी नजरें किंग कोहली पर टिकीं हैं क्योंकि पूरा देश उनपर भरोसा करता है. विराट कोहली ने इस बार विश्वकप में शुरुआत भी अच्छी की है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 85 रन बनाए थे. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने 55 रन बनाया था. विश्वकप का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होना है और भारतीय फैंस यह चाहते हैं कि विराट कोहली इस मैच में शतक जड़ें और यह मैच भारत के नाम हो.

कोहली का बेहतरीन वनडे रिकाॅर्ड

यह बात सभी जानते हैं कि विराट कोहली जबतक क्रीज पर होते हैं मैच भारत के पक्ष में होता है, ऐसे में जब रिकाॅर्ड्‌स पर नजर डालें और यह जान लें कि विराट कोहली पाकिस्तानी टीम और गेंदबाजों के लिए कितना बड़ा खतरा हैं. कोहली ने अबतक पाकिस्तान के खिलाफ 15 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 55.16 के औसत से 662 रन बनाए हैं, जिनमें उन्होंने तीन शतक जड़ा है. एकदिवसीय मैच में विराट कोहली का रिकार्ड पाकिस्तानी टीम और उनके फैंस को डराने वाला है. विराट कोहली एकदिवसीय मैच में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, साथ ही वे सबसे तेज नौ हजार रन, सबसे तेज 10 हजार रन, सबसे तेज 11 हजार रन, सबसे तेज 12 हजार रन और सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ रिकाॅर्ड 

हालांकि पाकिस्तान की टीम यह सोच कर राहत भरी सांस ले रही है कि घरेलू मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चार वनडे मैच खेले हैं और केवल 22 रन ही बना सके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर उनका बल्लेबाजी औसत 5.50 है. बावजूद इसके पाकिस्तान को यह समझना होगा कि विराट कोहली अभी अपने विराट फाॅर्म में हैं और पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया भिड़ती है तो उनका जोश कुछ अलग स्तर का ही होता है क्योंकि फैंस की उनसे उम्मीदें जुड़ी होती हैं. एशिया कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था.

विराट के करियर का अंतिम विश्वकप

विराट कोहली अपने करियर का चौथा विश्वकप खेलने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने 2011, 2015 और 2019 में विश्वकप खेला है. वे चौथी बार विश्वकप खेल रहे हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि यह विश्वकप विराट कोहली का अंतिम विश्वकप है, ऐसे में फैंस की उम्मीद इसलिए भी बढ़ गई है कि वे उन्हें शानदार विदाई देना चाहते हैं.

Also Read: World Cup NZ vs Ban LIVE : न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >