IND vs NED T20 Score: भारत ने नीदरलैंड को दी मात, 56 रन से जीता मैच

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच सिडनी में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 56 रन से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 179 रन बनाये थे. जबाव में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को हराया था. भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 62 रन बनाये. वहीं गेंदबाजों में भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर और अश्विन ने 2-2 विकेट झटके. जबकि शमी ने भी एक विकेट अपने नाम की.

Live Updates
9:33 PM. 27 Oct 22 4:03 PM. 27 Oct

भारत ने 56 रन से जीता मैच

भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 56 रन से शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 179 रन बनाये थे. जबाव में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारतीय टीम ने दूसरी टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की. भारत की ओर से भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर और अश्विन ने 2-2 विकेट झटके. जबकि शमी ने भी एक विकेट हासिल किया.

9:33 PM. 27 Oct 22 4:03 PM. 27 Oct

नीदरलैंड का 8वां विकेट गिरा, अर्शदीप को मिली पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर नीदरलैंड टीम को एक और झटका दे दिया है. अर्शदीप ने फ्रेड क्लासेन को खाता खोले बीना आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज पॉल वैन मीकेरेन क्रीज पर आए.

9:33 PM. 27 Oct 22 4:03 PM. 27 Oct

नीदरलैंड का 7वां विकेट गिरा, भुवनेश्वर को मिली दूसरी सफलता

भारत के लिए 17वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर को मिली दूसरी सफलता मिली. भुवनेश्वर ने एडवर्ड्स को आउट कर नीदरलैंड को 7वां झटका दे दिया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज शारिज अहमद क्रीज पर आए.

9:33 PM. 27 Oct 22 4:03 PM. 27 Oct

शमी ने झटका नीदरलैंड का छठवां विकेट

पारी के 16वें ओवर में नीदरलैंड की टीम को एक और झटका लग गया है. तेज गेंदबाज मो. शमी ने भारत को 6ठवीं सफलता दियायी. शमी ने टिम प्रिंगल (20) को आउट किया. दाहिने हाथ के बल्लेबाज लोगान वैन बीक क्रीज पर आए.

9:33 PM. 27 Oct 22 4:03 PM. 27 Oct

नीदरलैंड की आधी टीम आउट, अश्विन ने झटके 2 विकेट

भारत के लिए 13वां ओवर करने आये रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट अपने नाम किये. अश्विन ने पहली ही गेंद पर एकरमैन कॉट (17) को बोल्ड किया. इसके बाद चौथी गेंद पर टॉम कूपर (9) को भी पवेलियन भेज दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम प्रिंगल क्रीज पर आए.

9:33 PM. 27 Oct 22 4:03 PM. 27 Oct

नीदरलैंड का तीसरा विकेट गिरा, पांड्या को मिली सफलता

पारी के 10वें ओवर में नीदरलैंड की टीम को तीसरा झटका लगा. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बास डी लीड कॉट 16 रन के नीजी स्कोर पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम कूपर क्रीज पर आए.

मुख्य बातें

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच सिडनी में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 56 रन से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 179 रन बनाये थे. जबाव में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को हराया था. भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 62 रन बनाये. वहीं गेंदबाजों में भुवनेश्वर, अर्शदीप, अक्षर और अश्विन ने 2-2 विकेट झटके. जबकि शमी ने भी एक विकेट अपने नाम की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >